1/5विराट कोहली इंटरनेशल क्रिकेट में जीत में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने काफी समय पहले रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया था। विराट ने अब तक 58 शतक टीम इंडिया की जीत में जड़े हैं।

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग विनिंग कॉज में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। पोंटिंग ने 55 शतक ऑस्ट्रेलिया की टीम की जीत में जड़े हैं।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम की जीत में कुल 53 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं। वे तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा शतक टीम की जीत में जड़े हैं।

रोहित शर्मा का नाम भी अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया है। रोहित शर्मा ने कुल 41 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की जीत में जड़े हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि वे अभी तक सिर्फ 50 शतक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ पाए हैं। उन्होंने हाशिम अमला को पीछे छोड़ा है।

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला ने टीम की जीत में 40 शतक जड़े हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जीत में जड़ने वाले अमला दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं।
