टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, बाबर आजम सबसे आगे निकले

बाबर आजम ने बुधवार को पाकिस्तान सुपर लीग में शतक लगाया। पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए जारी सीजन में बाबर आजम का ये दूसरा शतक है। इस शतकीय पारी की बदौलत वह टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है।

Himanshu SinghApr 29, 2026 06:48 pm IST
1/5

बाबर आजम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में अब तक बतौर कप्तान नौ शतक लगाए हैं। उन्होंने अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी का रिकॉर्ड तोड़ा है। बाबर आजम पाकिस्तान सुपर 2026 में दो शतक लगा चुके हैं।

2/5

फाफ डुप्लेसी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का रिकॉर्ड भी टी20 क्रिकेट में शानदार रहा है। उन्होंने बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में आठ शतक लगाए हैं। डुप्लेसी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी भी कर चुके हैं।

3/5

माइकल क्लिंगर

माइकल क्लिंगर ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया। क्लिंगर के नाम बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में सात शतक हैं। बिग बैश लीग में माइकल ने अपने दम पर टीम को कई बार मैच जिताया है और लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।

4/5

विराट कोहली

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली व्हाइट बॉल फॉर्मेट के बादशाह हैं। वनडे में उनके नाम 54 शतक है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने एक शतक लगाया है। टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट कोहली के नाम 5 शतक हैं। कोहली इस समय आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं।

5/5

जेम्स विंस

इंग्लैंड के जेम्स विंस का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन बेहतरीन है। उन्होंने हैम्पशायर हॉक्स को अपनी कप्तानी में तीन बार (2010, 2012 और 2022) खिताब जिताया है। जेम्स विंस ने बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में पांच शतक लगाए हैं। जेम्स विंस इंग्लैंड की घरेलू T20 लीग विटैलिटी ब्लास्ट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

Hindi Newsफोटोखेलटी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, बाबर आजम सबसे आगे निकले