मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में एक-दो नहीं बल्कि 5 रिकॉर्ड बनाए, ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय

युवा स्पिनर मानव सुधार ने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में एक-दो नहीं बल्कि 5 रिकॉर्ड बनाए। भारत ने मुल्लांपुर के मैदान पर अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा। यह भारत की पारी के आधार पर सबसे बड़ी जीत है।

Md.Akram Jun 09, 2026 12:32 pm IST
1/5

डेब्यू टेस्ट में चमके

23 साल के स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में कुल सात विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली पारी में 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। सुथार डेब्यू टेस्ट में फाइफर पारी लेने वाले भारत के दसवें प्लेयर हैं। उनसे पहले यह कमाल अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, आर अश्विन, अमित मिश्रा, नरेंद्र हिरवानी, दिलीप दोशी, एस आबिद अली, वामन कुमार और मोहम्मद निसार ने किया।

2/5

अश्विन-रोहित के क्लब में

सुथार डेब्यू टेस्ट में प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड हासिल करने वाले भारत के नौवें क्रिकेटर हैं। उनके अलावा प्रवीण आमरे, आरपी सिंह, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल भी ऐसा कर चुके हैं।

3/5

2008 के बाद हुआ ऐसा

मानव सुथार अपनी पहली टेस्ट पारी में फाइफर लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा अमित मिश्रा ने अंजाम दिया। अमित ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया और पहली पारी में 71 रन देकर पांच विकेट झटके थे।

4/5

21वीं सदी में दूसरे भारतीय

युवा स्पिनर सुथार ने डेब्यू टेस्ट में अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया था। उन्होंने अफगानिस्तान के ओपनर अब्दुल मलिक का शिकार किया। सुथार 21वीं सदी में टीनू योहानन के बाद अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले वे दूसरे भारतीय हैं। टीनू ने 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में ऐसा किया।

5/5

ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय

सुथार ने मैच में सात विकेट लेने के अलावा 41 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली और तीन कैच पकड़े। वह डेब्यू टेस्ट में 25 प्लस रन बनाने, पांच या उससे अधिक विकेट लेने और तीन या उससे ज्यादा कैच पकड़ने वाले इकलौते भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले टेस्ट डेब्यू पर सिर्फ अल्बर्ट ट्रॉट, एलेक्स केनेडी और जोएल गार्नर ने ऐसा किया।

Hindi Newsफोटोखेलमानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट में एक-दो नहीं बल्कि 5 रिकॉर्ड बनाए, ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय