लखनऊ जैसी टीम से हार गई RCB, ये 5 खिलाड़ी रहे सबसे बड़े दोषी,जितेश शर्मा तो माफी के काबिल नहीं, विराट कोहली भी

आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को 9 रनों से डीएलएस मैथड से हरा दिया। लखनऊ जैसी 10वें नंबर की टीम से आरसीबी की हार के पांच सबसे बड़े दोषी कौन-कौन रहे, गिन-गिनकर आपको बताते हैं। विराट कोहली भी लिस्ट में हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 08, 2026 03:20 am IST
1/6

आरसीबी की हार के 5 सबसे बड़े दोषी कौन-कौन?

आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को 9 रनों से डीएसएस मैथड से हरा दिया। लखनऊ जैसी 10वें नंबर की टीम से आरसीबी की हार के पांच सबसे बड़े दोषी कौन-कौन रहे, गिन-गिनकर आपको बताते हैं। विराट कोहली भी लिस्ट में हैं।

2/6

जितेश शर्मा सबसे बड़े दोषी

आरसीबी की आज की हार के सबसे बड़े दोषी जितेश शर्मा रहे। शर्मा के बल्ले से इस पूरे सीजन में ही रन नहीं निकले हैं। ऐसे में जब देवदत्त पडिकल के आउट हो जाने के बाद रजत पाटीदार के साथ एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी तब 3 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और कुछ खास नहीं कर सके। जितेश का आज के मैच में ना चलना और पाटीदार के साथ साझीदार ना बनाना आरसीबी की हार का बड़ा कारण रहा। जितेश शर्मा प्रदर्शन- 3 गेंद 1 रन

3/6

जेकब बेथल का नहीं चल रहा बल्ला

फिल साल्ट के बाहर होने के बाद जेकब बेथल को आरसीबी की टीम लगातार मौके दे रही है लेकिन यह युवा बल्लेबाज इन मौकों को लपकने में नाकामयाब साबित हो रहा है। आज के मैच में जब बेथल से इस हाईस्कोरिंग मुकाबले और बैटिंग पिच पर सबसे ज्यादा उम्मीद थी, तभी उनके बल्ले ने धोखा दे दिया। वे 5 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 1 चौका मार सके और चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेकब बेथल प्रदर्शन- 5 गेंद, चार रन, 1 चौका।

4/6

रसिख सलाम डार

आज के मैच में रसिख सलाम डार ने लखनऊ के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने 4 ओवर में 53 रन खर्च कर डाले जबकि बाकी के गेंदबाज 50 पार नहीं कर सके। यहां तक कि सलाम डार ने विकेट भी हासिल नहीं किया, जिसकी की उनसे उम्मीद की जाती है। रसिख सलाम डार प्रदर्शन- 4 ओवर 53 रन, 1 विकेट।

5/6

विराट कोहली

विराट कोहली से आरसीबी के हर मैच में उम्मीद रहती है कि वे स्कोर करें। पिछले कुछ मैचों में विराट कोहली भी रन नहीं बना पा रहे हैं टीम की जीत में योगदान नहीं दे पा रहे हैं। कोहली का ना चलना आरसीबी की हार का बड़ा कारण है। आज के मैच में कोहली सिर्फ 0 रन ही बना सके और प्रिंस यादव का शिकार हो गए। विराट कोहली प्रदर्शन- 0 रन, 2 गेंद।

6/6

सुयश शर्मा

सुयश शर्मा अपनी विकेट टेकिंग एबिलिटी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, आज के मैच में उन्होंने 2 ओवर डाले और बेहद खर्चीले साबित हुए। 2 ओवर में उन्होंने 21 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं लिया। सुयश जिस दिन चलते हैं आरसीबी की टीम सामने वाली टीम को कम स्कोर पर रोक देती है। हालांकि, आज के मैच में वे लय में नहीं दिखे जो आरसीबी की हार का एक बड़ा कारण है। सुयश शर्मा प्रदर्शन- 2 ओवर 21 रन कोई विकेट नहीं।

Hindi Newsफोटोखेललखनऊ जैसी टीम से हार गई RCB, ये 5 खिलाड़ी रहे सबसे बड़े दोषी,जितेश शर्मा तो माफी के काबिल नहीं, विराट कोहली भी