
एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी पांच बार यह कारनामा किया। उन्होंने सीएसके को पांच बार चैंपियन बनाया। सीएसके की कमान अब ऋतुराज गायकवाड़ संभालते हैं।

2/5गौतम गंभीर ने भी आईपीएल में बतौर कप्तान लगातार पांच बार पांच मैच जीतने का कमाल किया। उनके नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दो बार ट्रॉफी अपने नाम की। वह दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए भी खेले। गंभीर फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं।

3/5रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने चार मर्तबा लगातार पांच मुकाबलों में विजयी परचम फहराया। उनके अगुवाई में एमआई ने पांच आईपीएल खिताब हासिल किए। मुंबई टीम की बागडोर अब हार्दिक पांड्या के हाथों में है।

4/5श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रविवार को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से रौंदा। यह पीबीकेएस की मौजूदा सीजन में छह मैचों में पांचवीं जीत थी। उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। अय्यर ने बतौर कप्तान दूसरी बार लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज की है। वह पंजाब से पहले केकेआर और दिल्ली की कमान भी संभाल चुके हैं।

5/5श्रेयस अय्यर ने शेन वॉर्न, केन विलियमसन और हार्दिक पांड्या की बराबरी कर ली है। इन तीनों ने भी बतौर कप्तान दो बार लगातार पांच मैचों में जीतने का कारनामा किया है। वार्न ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स जबकि विलियमसन ने सनराइजर्स की बागडोर संभाली। हार्दिक ने मुंबई से पहले दो सीजन गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी।
