1/6न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। महान बल्लेबाज सचिन ने न्यूजीलैंड के सामने 42 मैचों में 1750 रन बनाए, जिसमें 46.05 का औसत है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने कीवी टीम के विरुद्ध 33 वनडे मैचों में 55.23 के औसत से 1657 रन जुटाए हैं। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में 94 बनाते ही सचिन को पछाड़ देंगे।

भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 वनडे मुकाबले खेले और 1385 रन बटोरे। उनका औसत 52.59 का रहा।

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन सूची में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने कीवी टीम के सामने 40 वनडे मैचों में 1118 रन जोड़े, जिसमें 36.06 का औसत है।

सौरव गांगुली ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 32 वनडे मुकाबले खेले। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस दौरान 35.96 के औसत से 1079 रन जुटाए।

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा फेहरिस्त में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 वनडे मैचों में 1073 रन बनाए हैं, जिसमें 38.32 का औसत रहा। रोहित आगामी सीरीज में लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं। उन्हें सहवाग को पछाड़ने के लिए 85 और अजहरुद्दीन से आगे निकलने के लिए 46 रनों की दरकार है। वहीं, रोहित को गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 7 रन चाहिए।
