Hindi Newsफोटोखेलये हैं एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले क्रिकेटर, कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; पोंटिंग सबसे फिसड्डी

ये हैं एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले क्रिकेटर, कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; पोंटिंग सबसे फिसड्डी

विराट कोहली एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह कमाल इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहले वनडे में किया। वहीं, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग टॉप 5 लिस्ट में फिसड्डी हैं।

Md.Akram Dec 01, 2025 08:06 am IST
1/5

कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकर्ड

विराट कोहली ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने रांची में 120 गेंदों में 11 चौकों और सात छक्कों की मदद से 135 रनों की पारी खेली। यह कोहली के वनडे करियर की 52वीं सेंचुरी थी। वह 306 वनडे खेल चुके हैं।

2/5

सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर इतिहास रचा है। सचिन ने टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक जमाए। उन्होंने अपने 24 साल के टेस्ट करियर में 200 टेस्ट मैचों में ऐसा किया। सचिन के अलावा टेस्ट में कोई भी पचास शतक का आंकड़ा नहीं छू सका।

3/5

सचिन के वनडे में इतने शतक

फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर भी सचिन ही हैं। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 463 मुकाबलों में 49 शतक जड़ने का कमाल किया। सचिन का सर्वाधिक वनडे शतक का रिकॉर्ड कोहली ने 2023 में वर्ल्ड कप के दौरान ध्वस्त किया था। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 50वां शतक लगाया था।

4/5

जैक्स कैलिस

साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने अपने करियर में टेस्ट में 45 शतक ठोके। उन्होंने सबसे फॉर्मेट में 166 मुकाबले खेले। उन्होंने साल 2024 में आखिरी इंटनरेशनल मैच खेला।

5/5

रिकी पोंटिंग पांचवें नंबर

रिकी पोंटिंग लिस्ट में फिसड्डी हैं। वह 41 टेस्ट सेंचुरी के साथ पांचवें पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने दिसंबर 1995 से दिसंबर 2012 तक 168 टेस्ट मैच खेले।