Hindi Newsफोटोखेलसबसे ज्यादा वेन्यू पर शतक लगाने वाले क्रिकेटर, कोहली ने यहां भी खोला खाता; सचिन की बराबरी की

सबसे ज्यादा वेन्यू पर शतक लगाने वाले क्रिकेटर, कोहली ने यहां भी खोला खाता; सचिन की बराबरी की

विराट कोहली ने इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे में शतकीय पारी खेली। यह मैच रायपुर के मैदान पर खेला गया। देखिए, सबसे ज्यादा वेन्यू पर शतक लगाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

Md.Akram Dec 04, 2025 09:42 am IST
1/5

सचिन तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा वेन्यू पर सेंचुरी जड़ने के रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने 24 साल के करियर में 53 अलग-अलग स्थानों पर शतक जमाए। वह 100 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं।

2/5

विराट कोहली

लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। वह अब तक 47 वेन्यू पर शतक ठोक चुके हैं। उन्होंने रायपुर में भी खाता खोल लिया है। कोहली ने यहां के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 93 गेंदों में 102 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। बता दें कि कोहली ने 34 अलग-अलग स्थानों पर वनडे शतक जमाए हैं। वह वनडे में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा वेन्यू पर सेंचुरी जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन (34 वेन्यू) की बराबरी की।

3/5

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने अब तक 35 अलग-अलग जगहों पर सेंचुरी लगाईं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने भी 35 वेन्यू पर शतक बनाए।

4/5

राहुल द्रविड़

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 33 वेन्यू पर शतक मारने का कमाल किया। द्रविड़ 1996 से लेकर 2011 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे।

5/5

कुमार संगाकारा

कुमार संगाकारा संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज संगाकारा ने 31 वेन्यू पर सेंचुरी जड़ी। भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने करियर में 31 स्थानों पर शतक जमाने का कारनामा किया।