Hindi Newsफोटोखेलकुलदीप यादव ने कुंबले और श्रीनाथ को पछाड़ा, देखें वनडे में सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय

कुलदीप यादव ने कुंबले और श्रीनाथ को पछाड़ा, देखें वनडे में सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट हॉल लेने वाले टॉप 5 भारतीयों की लिस्ट में मोहम्मद शमी से लेकर रवींद्र जडेजा तक शामिल हैं। स्पिनर कुलदीप यादव ने दिग्गज अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ को पछाड़ दिया है।

Md.Akram Dec 06, 2025 06:16 pm IST
1/5

मोहम्मद शमी

वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 4 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम दर्ज है। तेज गेंदबाज शमी ने अपने करियर में अब तक 16 बार एक पारी में चार या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। 108 वनडे मैच खेल चुके शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

2/5

अजीत अगरकर

पूर्व ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने 12 मर्तबा चार विकेट हॉल लेने का कारनामा अंजाम दिया। उन्होंने 191 वनडे मैचों में कुल 288 शिकार किए। अगरकर फिलहाल भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर हैं।

3/5

कुलदीप यादव

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे में 10 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर चार विकेट झटके। कुलदीप ने वनडे करियर में 11वीं बार एक पारी में चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। वह अब तक 117 वनडे में 191 विकेट ले चुके हैं।

4/5

कुंबले-श्रीनाथ छूटे पीछे

कुलदीप यादव ने अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ को रिकॉर्ड ध्वस्त क दिया है। दोनों ने वनडे में भारत के लिए 10-10 मर्तबा चार विकेट हॉल का कमाल किया। पूर्व दिग्गज स्पिनर कुंबले ने 271 वनडे मैचों में 337 जबकि जवाब पूर्व पेसर श्रीनाथ ने 229 मुकाबलों में 315 विकेट लिए।

5/5

रवींद्र जडेजा

अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने 9 बार चार विकेट हॉल हासिल किया है। जडेजा अभी तक 207 वनडे मुकाबलों में 88 विकेट निकाल चुके हैं।