1/5तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट में 'पंजा' खोला। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 27 रन देकर पांच विकेट लिए। यह बुमराह के टेस्ट करियर का 16वां और SENA टीमों के खिलाफ 13वां फाइफर है। वह टेस्ट क्रिकेट में SENA टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा फाइफर लेने के मामले नंबर-1 एशियन पेसर बन गए हैं। उन्होंने वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज पेसर वसीम अकरम ने टेस्ट में SENA टीमों के विरुद्ध 12 फाइफर हासिल किए। वहीं, अकरम ने अपने करियर में 104 टेस्ट मैच खेले और 25 मर्तबा पांच विकेट हॉल लिया।

टेस्ट में SENA टीमों के सामने सबसे ज्यादा फाइफर लेने वाले एशियन पेसर की लिस्ट में कपिल देव तीसरे नंबर पर हैं। भारत के महान ऑलराउंडर कपिल ने अपने करियर में 13 बार यह कारनामा किया। उन्होंने 131 टेस्ट में कुल 23 फाइफर लिए।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने SENA टीमों विरुद्ध कुल 9 बार फाइफर अपने नाम किया। यूनिस ने 88 टेस्ट मैचों में 22 बार पांच विकेट हॉल लेने का कमाल किया।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान संयुक्त रूप से पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने टेस्ट में SENA टीमों के सामने आठ फाइफर लिए। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और भारत के पूर्व पेसर जहीर खान ने भी 8-8 बार फाइफर अपने नाम किया।
