1/6जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पाकिस्तान के सईद अजमल को पछाड़ा है। अक्षर पटेल भी तेजी से ऊपर आ रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले अभी तक 18T20I मैचों की 17 पारियों में 24.15 की औसत और 7.72 की इकॉनमी के साथ 20 विकेट चटकाए हैं। वह कंगारुओं के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज हैं।

जसप्रीत बुमराह से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सईद अजमल के नाम था। इस स्पिनर ने कंगारुओं के खिलाफ खेले 11 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का भी नाम इस लिस्ट में मौजूद हैं। 17 विकेट के साथ वह तीसरे पायदान पर हैं।

टीम इंडिया के एक और तेज गेंदबाज अक्षर पटेल भी इस लिस्ट में तेजी से ऊपर की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। अक्षर अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 विकेट चटका चुके हैं। वह चौथे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी भी मौजूद हैं। दोनों ने कंगारुओं को खूब परेशान किया है और 17-17 विकेट चटकाए हैं।
