
पंजाब किंग्स के गेंदबाज विजयकुमार विशाख ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाज की। हाईस्कोरिंग मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए। विशाख ने आयुष म्हात्रे और सरफराज खान को पवेलियन रास्ता दिखाया। आयुष ने 73 और सरफराज ने 32 रन बनाए।

2/5पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने पावरप्ले में ही चेन्नई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। प्रियांश ने 11 गेंद में तूफानी 39 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने प्रभसिमरन के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। प्रियांश को उनके धमाकेदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

3/5पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली। श्रेयस पूरी तरह फिट नहीं हैं क्योंकि पिछले मैच में उन्हें बैटिंग के दौरान कलाई में चोट लगी थी और वह उससे पूरी तरह उबर नहीं सके। इसके बावजूद उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 29 गेंद में 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के जड़े।

4/5पंजाब किंग्स के ज्यादातर गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। हालांकि युजवेंद्र चहल ने किफायती गेंदबाजी की। वह अपने कोटे के चारों ओवर नहीं करा सके लेकिन तीन ओवर में उन्होंने 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जोकि 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज और आयुष के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 96 रन की साझेदारी हुई, जिसे चहल ने तोड़ा।

5/5पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज कूपर कॉलोनी ने लगातार दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले मैच में अपने दम पर पंजाब को जीत दिलाऩे वाले कूपर ने चेन्नई के खिलाफ 22 गेंद में 36 रन का योगदान दिया। कूपर ने प्रभसिमरन और फिर श्रेयस अय्यर के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की।
