1/5विराट कोहली और रोहित शर्मा साथ में 391वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। भारत के लिए वे अब संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा मुकाबले साथ में खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है।

अभी तक भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच साथ में खेलने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ थे, जिन्होंने साथ में 391 मुकाबले खेले थे। अब वे संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। एक मैच के बाद उनका रिकॉर्ड टूट जाएगा।

भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा मुकाबले साथ में खेलने वाली जोड़ी राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की है। इन दोनों दिग्गजों ने भारत के लिए साथ में 369 मुकाबले खेले थे।

सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले की जोड़ी भी साथ में 367 मुकाबले खेलने में सफल रही है। सचिन-कुंबले का रिकॉर्ड अब चौथे नंबर पर है।

सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली के साथ भी खूब इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सचिन और गांगुली की जोड़ी ने साथ में भारत के लिए 341 मैच खेले हैं।
