1/5टीम इंडिया को इंटरनेशल क्रिकेट में विश्व कप जिताने वाले कुल चार कप्तान हैं, जिनमें तीन पुरुष और अब एक महिला खिलाड़ी का नाम शामिल हो गया है। तीन खिलाड़ियों ने वनडे विश्व कप और एक खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप जिताया है। एक कप्तान ऐसा भी है, जिसने दोनों खिताब भारत को दिलाए हैं।

कपिल देव भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान थे। भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 के विश्व कप फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था। कपिल देव की कप्तानी में भारत पहली बार कोई वर्ल्ड कप जीता था।

एमएस धोनी टी20 विश्व कप टीम इंडिया को जिताने वाले पहले कप्तान थे, जबकि वनडे विश्व कप की ट्रॉफी दिलाने वाले दूसरे कप्तान थे। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप पाकिस्तान को हराकर अपने नाम किया था और 2011 में श्रीलंका को फाइनल में टीम इंडिया ने हराया था।

हिटमैन रोहित शर्मा तीसरे भारतीय कप्तान बने थे, जिन्होंने देश को विश्व कप की ट्रॉफी दिलाई थी। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। वे दूसरे ऐसे भारतीय कप्तान थे, जिन्होंने देश को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाई थी।

हरमनप्रीत कौर पहली भारतीय महिला कप्तान बन गई हैं, जिन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता है। इसके अलावा वे चौथी भारतीय हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है। आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया है।
