Hindi News फोटो खेलTokyo Olympics: हार के बाद कुछ यूं छलका भारतीय महिला हॉकी टीम का दर्द

Tokyo Olympics: हार के बाद कुछ यूं छलका भारतीय महिला हॉकी टीम का दर्द

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही मेडल से चूक गई हो, लेकिन अपने खेल से सबका दिल...

Vikas Sharma
Tokyo Olympics: हार के बाद कुछ यूं छलका भारतीय महिला हॉकी टीम का दर्द1/6

india women hockey team miss out on bronze lose thriller against britain

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही मेडल से चूक गई हो, लेकिन अपने खेल से सबका दिल जीत लिया। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय टीम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद जबर्दस्त वापसी करते हुए 3-2 की बढ़त बना ली थी। तीसरे क्वार्टर तक स्कोर 3-3 की बराबरी पर था, लेकिन चौथे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने गोल दागकर भारत को बैकफुट पर ढकेला। (Photo-Twitter)

Tokyo Olympics: हार के बाद कुछ यूं छलका भारतीय महिला हॉकी टीम का दर्द2/6

india women hockey team miss out on bronze lose thriller against britain

ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से जीत दर्ज कर ब्रोन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इस तरह से टोक्यो ओलंपिक में भारत महिला हॉकी का सफर चौथे नंबर पर रहते हुए खत्म हुआ। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें ही गोल करने में नाकाम रहीं। दोनों टीमों ने पहला गोल दागकर विरोधी टीम पर दबाव बनाने के लिए जी जान लगा दी, लेकिन दोनों में से किसी को कामयाबी नहीं मिली। (Photo-Twitter)

Tokyo Olympics: हार के बाद कुछ यूं छलका भारतीय महिला हॉकी टीम का दर्द3/6

india women hockey team miss out on bronze lose thriller against britain

दूसरा क्वार्टर जबर्दस्त रहा। ग्रेट ब्रिटेन की ओर से एली रेयर ने मैच का पहला गोल किया। इस तरह से 16वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 की लीड मिल गई। 24वें मिनट में सारा रॉबर्ट्सन ने गोल दागा और ग्रेट ब्रिटेन की टीम 2-0 से आगे हो गई। दोनों ही फील्ड गोल रहे। भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर नहीं दिए।

संबंधित फोटो गैलरी

Tokyo Olympics: हार के बाद कुछ यूं छलका भारतीय महिला हॉकी टीम का दर्द4/6

india women hockey team miss out on bronze lose thriller against britain

इसके बाद भारतीय महिला टीम ने जबर्दस्त पलटवार करते हुए दूसरे क्वार्टर के खत्म होने तक तीन गोल दागकर 3-2 की बढ़त अपने नाम कर ली। 25वें और 26वें मिनट में गुरजीत कौर ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर पहले भारत को 2-2 की बढ़त दिलाई और फिर वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में एक और गोल दागकर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। (Photo-Twitter)

Tokyo Olympics: हार के बाद कुछ यूं छलका भारतीय महिला हॉकी टीम का दर्द5/6

india women hockey team miss out on bronze lose thriller against britain

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही ग्रेट ब्रिटेन की टीम इस बढ़त को मिटाने की कोशिशों में जुट गई। 35वें मिनट में उन्हें सफलता भी मिल गई, जब कप्तान होली वेब ने भारतीय डिफेंस और गोलकीपर सविता को छकाकर ग्रेट ब्रिटेन के लिए बराबरी का गोल दागा। इस तरह से मुकाबला 3-3 की बराबरी पर आ गया। (Photo-Twitter)

Tokyo Olympics: हार के बाद कुछ यूं छलका भारतीय महिला हॉकी टीम का दर्द6/6

india women hockey team miss out on bronze lose thriller against britain

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में भारतीय टीम को उस समय झटका लगा, जब उदिता को येलो कार्ड मिला और साथ ही बैक-टू-बैक पेनल्टी कॉर्नर मिले। 48वें मिनट में ग्रेस बैल्सडन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर ग्रेट ब्रिटेन को 4-3 की बढ़त दिला दी। (Photo-Twitter)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

9

Tokyo Olympics: लवलीना बोरगोहेन ने अपने नाम किया ब्रॉन्ज मेडल

6

पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास, ही बिंग जियाओ को दी मात

5

कांटे के मुकाबले में हारी मैरीकॉम, जज्बे से जीता करोड़ों फैन्स का दिल

6

Photos: इंफाल पहुंचीं मीराबाई चानू, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

5

ओलंपिक में इतिहास रचने को तैयार सानिया, शेयर की टोक्यो शहर की तस्वीरें

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

Tokyo Olympics: हार के बाद कुछ यूं छलका भारतीय महिला हॉकी टीम का दर्द

अगली गैलरीज