खिताब भी बचाया, इतिहास भी बनाया; टी20 वर्ल्ड कप के बेताज बादशाह बने भारतीय 'शेर'

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने क्रिकेट इतिहास के कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

Himanshu SinghMar 08, 2026 11:50 pm IST
1/8

भारत तीसरी बार बना चैंपियन

सूर्यकुमार यादव की टीम ने भारतीय क्रिकेट का एक और स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप दिलाया, जिसमें संजू सैमसन की भूमिका अहम रही तो जसप्रीत बुमराह के योगदान को भी याद रखा जायेगा।

2/8

विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम

भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनी।

3/8

Sanju Samson

संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89 और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रन बनाकर भारत को पावरप्ले में ही 98 रन तक पहुंचाते हुए जीत की नींव रख दी थी । भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 255 रन बनाये ।

4/8

india vs new zealand

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर को कोल मैकोंची की जगह जैकब डफी को अंतिम एकादश में उतारने का खामियाजा भुगतना पड़ा। करीब 86000 दर्शकों के सामने न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर आउट हो गई।

5/8

जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच

जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाते हुए साबित कर दिया कि वह मौजूदा समय के दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

6/8

 Sanju Samson, Gautam Gambhir

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। वहीं भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

7/8

धोनी-रोहित के क्लब में सूर्यकुमार

मुंबई के चैंबूर में रहने वाले सूर्यकुमार ने अपना नाम महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तानों में शामिल कर लिया।

8/8

भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट में 2007 में पहले टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत अगर ऐतिहासिक थी तो इस जीत को भी 2023 के जख्मों पर मरहम के रूप में याद रखा जायेगा।

Hindi Newsफोटोखेलखिताब भी बचाया, इतिहास भी बनाया; टी20 वर्ल्ड कप के बेताज बादशाह बने भारतीय 'शेर'