अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन लेने वाले भारत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? रोहित शर्मा फेल, लेकिन शुभमन गिल ने संभाला

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के जीत के पांच हीरो कौन-कौन से रहे, आइए आपको बताते हैं। रोहित शर्मा एक बार फिर फेल हुए लेकिन उसके बाद शुभमन गिल ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए मैच जिता दिया। देखिए मैच के हीरो।

Vimlesh Kumar BhurtiyaJun 13, 2026 11:33 pm IST
1/9

भारत ने अफगानिस्तान को हराया

भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है और सीरीज में 1-0 से आगे निकल गई है।

2/9

25-25 ओवर का हुआ मैच

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश से प्रभावित यह मैच 25-25 ओवर का खेला गया।

3/9

195 रनों का लक्ष्य भारत ने किया हासिल

अफगानिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमनुल्लाह गुरबाज के 48 गेंदों में तूफानी शतक के बाद निर्धारित 25 ओवर में 24.5 ओवर में 194 रनों का स्कोर खड़ी कर सकी। 195 रनों के लक्ष्य को भारत ने 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

4/9

भारत की जीत के हीरो कौन-कौन?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के जीत के पांच हीरो कौन-कौन से रहे, आइए आपको बताते हैं।

5/9

शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस मैच में जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने सिर्फ 66 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेलकर एक समय तक फंसता हुआ दिख रहे मैच को एकतरफा कर दिया। शुभमन गिल प्रदर्शन- 66 गेंदों में 84 रन, 11 चौके, 2 छक्के, 127.27 का स्ट्राइक रेट।

6/9

केएल राहुल

भारत की इस जीत के दूसरे सबसे बड़े हीरो लोकेश राहुल रहे, जिन्होंने अंत में आकर तूफान मचा दिया और मैच को तीन ओवर पहले ही खत्म कर दिया। उन्होंने 19 गेदों में 39 रनों की पारी खेली। केएल राहुल प्रदर्शन- 19 गेंदों में 39 रन, 4 चौके, 3 छक्के, 205.26 की स्ट्राइक रेट।

7/9

ईशान किशन

ईशान किशन ने भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 34 रनों की पारी सिर्फ 22 गेंदों में खेली और भारत को लक्ष्य तक पहुंचने में अहम योगदान दिया। ईशान किशन प्रदर्शन- 22 गेंदों मे 34 रन, 3 चौके, 1 छक्का, 154 की स्ट्राइक रेट।

8/9

गुरुनूर बराड़ और हर्ष दुबे

आज के मैच में अपना डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम योगदान दिया। दोनों ने तीन-तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान की टीम की कमर तोड़ दी। दुबे प्रदर्शन- 5 ओवर 47 रन, 3 विकेट, बराड़ प्रदर्शन- 4.5 ओवर 27 रन 3 विकेट।

9/9

अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी 

अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी इस मैच की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने दो- दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह प्रदर्शन- 5 ओवर 27 रन दो विकेट, नीतीश रेड्डी प्रदर्शन- 4 ओवर, 31 रन, 1 विकेट।

Hindi Newsफोटोखेलअफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन लेने वाले भारत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? रोहित शर्मा फेल, लेकिन शुभमन गिल ने संभाला