
महिला टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज आज पूरे जोश और खरोश के साथ इंग्लैंड और श्रीलंका के मैच से शुरू हुआ।

2/8यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेला जा रहा है। ओपनिंग सेरेमनी बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में हुई।

3/8इस रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ 'विकेड द म्यूज़िकल' के कलाकार के परफॉर्मेंस से शुरू हुआ।

4/8इस रंगारंग समारोह से आई तस्वीरों ने सबके मन को मोहित कर लिया। ग्राउंड की ग्रीनरी और फूटते पटाखे, रोशनी से सजा पूरा समां माहौल को खुशनुमां बनाए हुए देखा गया।

5/8इस समारोह में वेस्ट एंड के नाटक 'विक्ड' की पूरी कास्ट लाइव परफॉर्मेंस दिया।

6/8इस परफॉर्मेंस का नेतृत्व थिएटर अभिनेत्रियां एम्मा किंग्स्टन और ज़ीज़ी स्ट्रैलन ने किया।

7/8बता दें कि आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट अपने आप में ऐतिहासिक होने वाला है।

8/8रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अपने पूरे रोमांच तक पहुंचेगा और सभी टीमें उम्मीद करेंगी कि वे टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम करें।
