Hindi Newsगैलरीखेलभारतीय क्रिकेट की वो 7 ऐतिहासिक तारीखें, जब टीम इंडिया ने उठाई ICC ट्रॉफी; देखें Photos

भारतीय क्रिकेट की वो 7 ऐतिहासिक तारीखें, जब टीम इंडिया ने उठाई ICC ट्रॉफी; देखें Photos

  • टीम इंडिया ने अब तक सात बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। उस दिन क्या-क्या तारीख थी? उसके बारे में जान लीजिए। 1983 में आईसीसी का खिताब जीतने की शुरुआत भारत ने की थी, जो 2025 में जारी है।

Vikash GaurMon, 10 March 2025 12:02 PM
1/8

भारतीय क्रिकेट की ऐतिहासिक तारीखें

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुछ ऐतिहासिक तारीखें हैं, जिन्हें हर एक क्रिकेट फैन याद रखना चाहेगा। 1983 विश्व कप जीतने के साथ इसकी शुरुआत हुई थी और अब तक भारत 7 आईसीसी ट्रॉफी जीत चुका है। भारत ने किस-किस दिन आईसीसी टूर्नामेंट जीता है? उस दिन के बारे में जान लीजिए।

2/8

जब विश्व कप विजेता बना भारत

भारतीय टीम पहली बार विश्व कप विजेता और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब उठाने में 25 जून 1983 को सफल हुई थी। भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था।

3/8

जब आईसीसी ट्रॉफी की शेयर

टीम इंडिया के लिए 29 और 30 सितंबर की तारीख भी ऐतिहासिक है। 2002 में भारत और श्रीलंका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल हुआ था। 29 को मैच पूरा नहीं हुआ तो 30 सितंबर को मैच फिर से शुरू हुआ था। ये फाइनल पूरा नहीं हुआ तो आईसीसी ट्रॉफी को इंडिया को श्रीलंका के साथ शेयर करना पड़ा था।

4/8

सबसे पहले T20 विश्व चैंपियन

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 24 सितंबर भी मायने रखता है, क्योंकि 2007 में इसी दिन भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास का पहला विश्व चैंपियन बना था। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

5/8

फिर से विश्व चैंपियन बना भारत

2 अप्रैल 2011 का दिन हर एक क्रिकेट फैन को याद होगा, क्योंकि इसी दिन भारत ने दूसरी बार वनडे विश्व कप पर कब्जा जमाया था। इंडिया ने श्रीलंका को मुंबई के मैदान पर हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।

6/8

चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बना भारत

2013 में एक और दिन ऐसा आया, जब भारत ने एक और आईसीसी ट्रॉफी एमएस धोनी की कप्तानी में जीती। 23 जून 2013 को भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। ये दूसरा खिताब चैंपियंस ट्रॉफी का भारत के नाम था।

7/8

दूसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने 29 जून 2024 को दूसरी बार टी20 विश्व कप पर कब्जा जमाया था। भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। ये तारीख भी ऐतिहासिक तारीखों में शामिल हो गई।

8/8

चैंपियंस ट्रॉफी की हैट्रिक

भारतीय क्रिकेट फैंस 9 मार्च 2025 को भी अब याद रखेंगे, क्योंकि भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता और सातवीं बार कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। भारत दूसरी सबसे ज्यादा आईसीसी इवेंट्स जीतने वाला देश है।