Hindi Newsफोटोखेलहार्दिक पांड्या ने लगाई सिक्स की सेंचुरी, केएल राहुल का रिकॉर्ड टूटा; देखिए टॉप 5 लिस्ट में कौन-कौन?

हार्दिक पांड्या ने लगाई सिक्स की सेंचुरी, केएल राहुल का रिकॉर्ड टूटा; देखिए टॉप 5 लिस्ट में कौन-कौन?

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कटक में इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहले टी20 मैच में चार छक्के लगाए। वह T20I में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल से आगे निकल गए हैं।

Md.Akram Dec 09, 2025 09:34 pm IST
1/5

हार्दिक ने लगाई सिक्स की सेंचुरी

भारत के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में तूफानी फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 28 गेंदों में 6 चौकों और चार सिक्स की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली। हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिक्स की सेंचुरी कंप्लीट कर ली है। उन्होंने 121 मैचों में यह आंकड़ा छुआ। वह T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

2/5

केएल राहुल का रिकॉर्ड टूटा

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है। राहुल ने 72 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 99 सिक्स जमाए हैं। वह अब पांचवें नंबर खिसक गए हैं। राहुल नवंबर 2022 से भारत के टी20 सेटअप का हिस्सा नहीं हैं।

3/5

'हिटमैन' रोहित शर्मा नंबर-1

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि ओवरऑल सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर हैं। 'हिटमैन' ने 159 टी20 मुकाबलों में 205 हवाई फायर किए। वह T20I और टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं।

4/5

सूर्यकुमार यादव

लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने अभी तक 96 मैचों में 155 सिक्स उड़ाए है। उन्होंने कटक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 12 रन बनाए, जिसमें एक सिक्स और एक चौका था।

5/5

विराट कोहली

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सूची में तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 125 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 124 छक्के जड़े। कोहली ने भी T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।