इन बल्लेबाजों ने ठोकी है IPL 2026 की सबसे तेज फिफ्टी, टॉप 5 में 2 बार है वैभव सूर्यवंशी का नाम

IPL 2026 की सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जान लीजिए। टॉप 5 में दो बार तो अकेले वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है। वैभव ने इस सीजन भी कोहराम मचाया हुआ है।

Vikash GaurApr 13, 2026 01:38 pm IST
1/5

IPL 2026 के 5 सबसे तेज अर्धशतक

आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में जान लीजिए। आपको हैरानी होगी कि टॉप 5 में दो बार तो एक ही नाम है। ये नाम है 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का, जो राजस्थान रॉयल्स के लिए कोहराम मचाए हुए हैं।

2/5

सूर्यवंशी ने दिखाया 'वैभव'

आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पहले और दूसरे स्थान पर विराजमान हैं। वैभव ने पहले तो सीएसके और फिर आरसीबी के खिलाफ 15-15 गेंदों में अर्धशतक जड़े हैं। इस 15 साल के लड़के ने कोहराम मचाया हुआ है।

3/5

प्रियांश ने दिखाया जलवा

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा। इस तरह वह आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। वैसे दूसरे नंबर पर भी हैं, क्योंकि पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं और दूसरे पर भी वहीं हैं। दोनों बार वैभव ने 15-15 गेंदों में अर्धशतक जड़े हैं।

4/5

पाटीदार ने किया MI का काम तमाम

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 17 गेंदों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी फिफ्टी पूरी की थी।

5/5

अभिषेक शर्मा टॉप 5 में

अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। अभिषेक ने 18 गेंदों में पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा है।

Hindi Newsफोटोखेलइन बल्लेबाजों ने ठोकी है IPL 2026 की सबसे तेज फिफ्टी, टॉप 5 में 2 बार है वैभव सूर्यवंशी का नाम