प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला बवंडर, देखें IPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले भारतीय

युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जमाया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले टॉप 8 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Md.Akram Apr 11, 2026 07:11 pm IST
1/8

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का हिस्सा यशस्वी ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों 50 रन पूरे कर लिए थे।

2/8

केएल राहुल

अनुभी बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 14 गेंदों में पचासा बनाया था। राहुल तब पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) में थे। वह अब दिल्ली फ्रेंचाइजी में हैं।

3/8

यूसुफ पठान

आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में यूसुफ पठान तीसरे नंबर पर हैं। पूर्व बल्लेबाज यूसुफ ने 2014 में केकेआर की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सामने 15 गेंदों में फिफ्टी मारी थी।

4/8

वैभव सूर्यवंशी

आरआर के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में दो बार 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ चुके हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध ऐसा किया।

5/8

सुरेश रैना

पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पंजाब के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

6/8

ईशान किशन

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। वह तब मुंबई इंडियंस (एमआई) में थे। ईशान अब एसआरएच की कप्तानी कर रहे हैं।

7/8

अभिषेक शर्मा

ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। वह एसआरएच की ओर से खेलते हैं।

8/8

प्रियांश आर्य

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य के बल्ले से शनिवार (11 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बवंडर निकला। उन्होंने 16 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 20 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। पंजाब ने 220 रनों का टारगेट चेज करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की।

Hindi Newsफोटोखेलप्रियांश आर्य के बल्ले से निकला बवंडर, देखें IPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले भारतीय