वनडे क्रिकेट में कौन है सबसे बड़ा 'डक किलर'? टॉप 5 लिस्ट में दो देशों के गेंदबाजों का दबदबा

वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा शून्य पर आउट करने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में दो देशों का दबदबा है। लिस्ट में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो खिलाड़ी हैं। पाकिस्तानी ही सबसे बड़ा 'डक किलर' है।

Md.Akram Jun 10, 2026 02:40 pm IST
1/5

वसीम अकरम

वसीम अकरम के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट करने का रिकॉर्ड दर्ज है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अकरम ने 356 वनडे मैचों में 110 डक विकेट लिए।

2/5

चमिंडा वास

श्रीलंका के पूर्व पेसर चमिंडा वास लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 76 बार बल्लेबाजों को डक पर पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने करियर में 322 वनडे मैच खेले।

3/5

 वकार यूनिस

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने 72 मर्तबा डक पर खिलाड़ियों को आउट किया। उन्होंने 262 वनडे मुकाबले खेले।

4/5

ग्लेन मैकग्राथ

पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ ने 71 मर्तबा बल्लेबाजों को शून्य पर पवेलियन भेजा। उन्होंने अपने करियर में 250 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया।

5/5

ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ पेसर ब्रेट ली फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने 70 बार बल्लेबाजों को डक का शिकार बनाया। ब्रेट ली ने 221 वनडे मुकाबले खेले।

Hindi Newsफोटोखेलवनडे क्रिकेट में कौन है सबसे बड़ा 'डक किलर'? टॉप 5 लिस्ट में दो देशों के गेंदबाजों का दबदबा