डेवाल्ड ब्रेविस टी-20 के विस्फोटक खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने अबतक 81 टी-20 खेले हैं जिसमें 1787 रन बनाए हैं। इसमें उनके 7 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 144.93 का है।
टी-20 में ब्रेविस कितने खतरनाक हैं, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने 2022 में एक मैच में 57 गेंदों में 162 रनों की पारी खेली। उन्होंने सीएसए T20 चैलेंज में टाइटंस की ओर से नाइट्स के खिलाफ खेली इस पारी में 13 छक्के जड़े थे। यह टी-20 में तीसरी सबसे बड़ी पारी है। दक्षिण अफ्रीका के डोमेस्टिक क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज ने टी-20 फॉर्मेट में इतनी बड़ी पारी नहीं खेली है।
डेवाल्ड ब्रेविस को पिछले साल नवंबर में हुए आईपीएल ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। उनकी बेस प्राइस 75 लाख थी फिर भी किसी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।
डेवाल्ड ब्रेविस कोई पहली बार आईपीएल में नहीं दिख रहे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ खेल चुके हैं। वह 2022 और 2024 में मुंबई से जुड़े थे।
डेवाल्ड ब्रेविस मुंबई इंडियंस के लिए 10 मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 133.72 के स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं। उनका एमआई के लिए सर्वोच्च स्कोर 49 रन रहा है। उन्होंने आईपीएल में एक विकेट भी लिया है।
डेवाल्ड ब्रेविस टी-20 इंटरनैशनल में अभी कोई छाप नहीं छोड़ पाए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए वह अब तक सिर्फ 2 T-20I खेले हैं जिसमें सिर्फ 5 रन बनाए हैं। दो पारियों में एक बार वह खाता तक नहीं खोल पाए थे।