
भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच हाल ही में ट्रॉई नेशन ए सीरीज खेली गई, जिसे भारत ने अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज में टॉप-5 रन स्कोरर कौन- कौन रहे हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं।

2/7ट्राई नेशन ए सीरीज में टॉप-5 स्कोरर में वैभव सूर्यवंशी के तांडव मचाने के बाद भी नाम नहीं है। ऐसे में सवाल है कि कौन से 5 बल्लेबाजों ने इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाए हैं। तो देखते हैं।

3/7ट्राई नेशन सीरीज में सर्वाधिक रन श्रीलंका ए के बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने बनाए हैं। उन्होंने इस सीरीज में कुल 288 रन बनाए।

4/7इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के कप्तान तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 5 मैचों की पांच पारियों में 275 रन बनाए हैं।

5/7सूची में तीसरे स्थान पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस सीरीज में पांच मैचों में ऋतु ने कुल 274 रन बनाए।

6/7लिस्ट में चौथे स्थान पर श्रीलंका के ही सदीरा समरविक्रमा हैं, जिन्होंने 265 रन पूरी सीरीज में बनाए हैं।

7/7सूची में पांचवें और आखिरी स्थान पर श्रीलंका के निरोशन डिकवेला हैं, जिन्होंने पूरी सीरीज में 224 रन बनाए हैं।
