
आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स की शानदार शुरुआत और वैभव सूर्यवंशी की 21 गेंदों में 46 रनों की विस्फोटक पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम क्यों हार गई यह एक बड़ा सवाल है।

2/7ऐसे में आइए हम आपको राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में राजस्थान रॉयल्स की हार के 5 बड़े गुनहगार कौन-कौन रहे, इसके बारे में मैच के तुरंत बाद जानकारी दे रहे हैं।

3/7रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की हार के बड़े दोषी यशस्वी जायसवाल रहे। उनका बल्ला खामोश रहा और उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिलाई 9 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल प्रदर्शन- 9 गेंदों में 12 रन।

4/7डोनावन फरेरा से उम्मीद थी के वे टीम को अच्छा फिनिश देंगे और बड़े स्कोर तक ले जाएंगे, लेकिन ऐसा ना कर सके और 1 गेंद का सामना करते हुए बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्होंने गेंदबाजी में भी खराब प्रदर्शन किया और 1 ओवर में 16 रन खर्च कर दिए। कोई विकेट नहीं मिला। डोनावन फरेरा प्रदर्शन- 1 गेंद 0 रन, गेंदबाजी में 1 ओवर में 16 रन।

5/7शुभम दुबे को भी राजस्थान रॉयल्स ने फिनिशिंग के लिए रखा है, लेकिन उनका बल्ला कभी कभार ही चलता है। आज के मैच में दुबे ने 9 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 5 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को बड़ा स्कोर तक ना पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। शुभम दुबे प्रदर्शन- 9 गेंद 5 रन।

6/7राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी यूनिट 193 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करते हुए मुकाबले को क्लोज कर दिया था, यही कारण है कि मैच आखिरी ओवर तक गया। हालांकि, गेंदबाज एडम मिल्ने ने आज के मैच में 3.2 ओवर की गेंदबाजी में 12.30 की इकोनॉमी से कुल 41 रन खर्चे और हार का बड़ा कारण बने। एडम मिल्ने- 3.2 ओवर 41 रन, 12.30 की इकोनॉमी, कोई विकेट नहीं।

7/7बृजेश शर्मा ने मैच में दो विकेट लिए तो जरूर लेकिन उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 44 रन खर्च कर दिए। वे राजस्थान रॉयल्स की हार के बड़े विलेन रहे। बृजेश शर्मा प्रदर्शन- 4 ओवर 44 रन।
