
आईपीएल 2026 में मैच नंबर 46 के बाद सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के नाम है। राहुल ने अब तक कुल 9 पारियां खेली हैं, जिसमें 42 चौके लगाए हैं। राहुल ने इस दौरान 433 रन बनाए हैं।

2/5इस सीजन सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने भी 9 पारयों में 42 चौके लगाए हैं, लेकिन लोकेश राहुल से कम रन बनाने के कारण वे लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने अब तक 9 पारियों में 379 रन बनाए हैं।

3/5सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस सीजन अब तक 10 मैचों की 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 440 रन बनाए हैं और 41 चौके जड़े हैं। वे आईपीएल 2026 में मैच नंबर 46 के बाद सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

4/5पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अब तक 9 पारियों में 39 चौके जड़े हैं और लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक इस आईपीएल में 361 रन बनाए हैं।

5/5आईपीएल में इस सीजन सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में मैच नंबर 45 के बाद ईशान किशन 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक कुल 10 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 39 चौके लगाए हैं और 354 रन बनाए हैं।
