Hindi Newsफोटोखेलटेस्ट में 2023 से सबसे घटिया औसत से रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज; बाबर आजम नंबर-1, एक भारतीय भी लिस्ट में

टेस्ट में 2023 से सबसे घटिया औसत से रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज; बाबर आजम नंबर-1, एक भारतीय भी लिस्ट में

बाबर आजम की खराब फॉर्म जारी है, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वह पहले होम टेस्ट में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनके नाम अब सबसे घटिया औसत का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Lokesh KheraOct 15, 2025 06:20 am IST
1/5

बाबर आजम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

बाबर आजम की खराब फॉर्म जारी है, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वह पहले होम टेस्ट में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनके नाम अब सबसे घटिया औसत का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

2/5

एशियाई बल्लेबाजों में बाबर आजम का सबसे घटिया औसत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में बाबर आजम 23 तो दूसरी पारी में 42 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह 2023 से टेस्ट क्रिकेट में सबसे घटिया औसत से कम से कम 500 रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाजों की लिस्ट में वह पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर आजम ने इस दौरान 24.25 की औसत से 655 रन बनाए हैं।

3/5

अब्दुल्ला शफीक

पाकिस्तान के एक और बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक भी इस लिस्ट में है। उन्होंने 2023 से टेस्ट क्रिकेट में 574 रन 26.09 की औसत से बनाए हैं। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट की पहली पारी में 2 तो दूसरी इनिंग में 41 रन बनाकर आउट हुए।

4/5

लिटन दास

बांग्लादेश के सीनियर बल्लेबाज लिटन दास का भी फॉर्म पिछले दो सालों में अच्छा नहीं रहा है। उनके बल्ले से 2023 से 676 रन 29.39 की औसत से निकले हैं।

5/5

रोहित शर्मा भी लिस्ट में

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा ने 2023 से इन सभी खिलाड़ियों में सबसे अधिक 1164 रन जरूर बनाए, मगर उनका औसत 30.63 का रहा।