1/5टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में एक हजार बनाने का भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। स्टार बल्लेबाज कोहली ने 27 पारियों में ऐसा किया था। वह अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक हजारी बने थे। कोहली टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं।

25 वर्षीय अभिषेक शर्मा फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 28 टी20 इंटरनेशनल पारियों में एक हजार रन बनाए। उन्होंने शनिवार को गाबा में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी20 मैच में 13 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। उन्होंने 11वां रन बनाते ही 1000 का आंकड़ा छुआ। यह मैच बारिश की भेंट चढ़ा। अभिषेक ने पिछले साल जुलाई में भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू किया था।

अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने 29 पारियों में एक हजार रन कंप्लीट किए थे। उन्होंने यह कारनामा दिसंबर 2019 में वेस्टइ़ंडीज के विरुद्ध किया। वह लंबे समय से भारत के टी20 सेटअप का हिस्सा नहीं हैं।

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 31 पारियों में एक हजार रनों का आंकड़ा छुआ था। सूर्या ने मार्च 2021 में साउथ अफ्रीका के सामने टी20 मैच में ऐसा किया।

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने 40 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। वह जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में एक हजारी बने थे। रोहित भी टेस्ट और T20I को अलविदा कह चुके हैं।
