Hindi Newsफोटोखेलटेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारने वाले कप्तान; शुभमन गिल पर भी लगा ये कलंक

टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारने वाले कप्तान; शुभमन गिल पर भी लगा ये कलंक

शुभमन गिल की अगुवाई में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा। गिल इसी के साथ टेस्ट वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में अपना पहला-पहला मैच हारने वाले दुनिया के 9वें कप्तान बन गए हैं। देखें पूरी लिस्ट-

Lokesh KheraOct 20, 2025 09:30 am IST
1/5

विराट कोहली, शुभमन गिल

शुभमन गिल को बतौर कप्तान वनडे में अपने डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। गिल इससे पहले कप्तान के रूप में टेस्ट और टी20 में भी अपना पहला-पहला मैच हार चुके हैं। शुभमन गिल इस तरह सभी फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारने वाले दूसरे भारतीय और कुल 9वें कप्तान बने हैं। शुभमन गिल से पहले इस लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम है, उनके कैप्टेंसी करियर का आगाज भी गिल जैसा ही रहा था।

2/5

स्टीफन फ्लेमिंग

बतौर कप्तान टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के भी दो खिलाड़ी हैं। पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के साथ इस लिस्ट में ब्रैंडन मैक्कुलम का नाम भी शामिल है।

3/5

तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान भी लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने ज्यादा मैचों में श्रीलंकाई टीम की कमान नहीं संभाली, मगर टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में बतौर कप्तान अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

4/5

मुहम्मद रिजवान भी लिस्ट में

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। उनके कैप्टेंसी करियर की शुरुआत निराशाजनक रही थी। उन्हें टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल वह सिर्फ वनडे टीम के कप्तान हैं।

5/5

जेसन होल्डर 

वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर के साथ इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के शॉन पोलक, जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। यह तीनों खिलाड़ी भी बतौर कप्तान किसी फॉर्मेट में अपना पहला मैच नहीं जीते थे।