IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली 5 टीमें, दिल्ली कैपिटल्स के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली 5 टीमों के बारे में जान लीजिए। दिल्ली कैपिटल्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है, जबकि अन्य बड़ी टीमें भी लिस्ट का हिस्सा हैं। 

Vikash GaurApr 12, 2026 12:01 pm IST
1/5

दिल्ली कैपिटल्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली टीमों की लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली कैपिटल्स के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड पहले से दर्ज है, जबकि 31वीं बार दिल्ली की टीम 11 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ पारी में सभी 10 विकेट खो दी।

2/5

पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर

पंजाब किंग्स आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार पारी में 10 विकेट खोने वाली दूसरी टीम है। पंजाब अब तक के अपने आईपीएल के इतिहास में 27 बार दूसरी टीमों के खिलाफ ऑल आउट हुई है।

3/5

RCB है तीसरे पायदान पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी आईपीएल के इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली टीम है। आरसीबी ने अब तक 26 बार सभी 10 विकेट पारी में खोए हैं।

4/5

KKR है चौथे नंबर पर

कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली चौथी टीम है। केकेआर ने अब तक 25 बार आईपीएल की पारी में सभी 10 विकेट गंवाए हैं।

5/5

राजस्थान रॉयल्स टॉप 5 में

राजस्थान रॉयल्स भी अब तक 25 बार आईपीएल के इतिहास में ढेर हो चुकी है। आरआर इस तरह टॉप 5 में शामिल है, जिसने सभी 10 विकेट अपने मैच में सबसे ज्यादा बार गंवाए हैं।

Hindi NewsफोटोखेलIPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली 5 टीमें, दिल्ली कैपिटल्स के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड