Hindi Newsफोटोखेलचेतेश्वर पुजारा की कहानी खत्म, लेकिन उनसे पहले डेब्यू करने वाले ये 5 भारतीय खिलाड़ी अभी भी हैं एक्टिव

चेतेश्वर पुजारा की कहानी खत्म, लेकिन उनसे पहले डेब्यू करने वाले ये 5 भारतीय खिलाड़ी अभी भी हैं एक्टिव

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज भी इंटरनेशनल और प्रोफेशनल क्रिकेट में वह प्लेयर एक्टिव हैं, जिन्होंने पुजारा से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। 

Vikash GaurAug 25, 2025 11:04 am IST
1/6

पुजारा का रिटायरमेंट, लेकिन…

चेतेश्वर पुजारा ने रविवार 24 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ प्रोफेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज भी इंटरनेशनल और प्रोफेशनल क्रिकेट में वह प्लेयर एक्टिव हैं, जिन्होंने पुजारा से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। इनमें ईशांत शर्मा से लेकर रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और उमेश यादव का नाम शामिल है।

2/6

ईशांत ने सबसे पहले किया डेब्यू

ईशांत शर्मा उन एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने चेतेश्वर पुजारा से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और आज भी प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। उन्होंने मई 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और आईपीएल 2025 में आखिरी प्रोफेशनल मैच खेला है।

3/6

रोहित शर्मा भी एक्टिव

भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जिता चुके रोहित शर्मा भी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने चेतेश्वर पुजारा से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और अभी भी एक्टिव हैं। जून 2007 में वे पहला इंटरनेशनल मैच खेले थे और आखिरी मैच उनका आईपीएल 2025 में था।

4/6

विराट कोहली अभी एक्टिव हैं

महान टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अगस्त 2008 में इंटरनेशल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस समय तक चेतेश्वर पुजारा भी डेब्यू नहीं कि थे, जबकि आईपीएल 2025 का फाइनल उनका आखिरी प्रोफेशनल मैच था। वे इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

5/6

जड्डू का जलवा

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी उन भारतीय एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट का हिस्सा हैं, जो पुजारा से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में आए और अभी तक एक्टिव हैं। फरवरी 2009 में डेब्यू करने वाले जडेजा ने अगस्त 2025 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला है।

6/6

उमेश यादव भी लिस्ट में

तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी चेतेश्वर पुजारा से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। मई 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले उमेश यादव आखिरा बार नवंबर 2024 में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते नजर आए थे।