CSK के वो 5 खिलाड़ी जो LSG के खिलाफ बने हार के बड़े कारण, संजू-गायकवाड़ तो महादोषी, ब्रेविस भी कम नहीं

IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ से 7 विकेट से हारने के बाद अब सीएसके के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावनाओं की प्रायिकता कम हो गई है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सीएसके की हार के 5 बड़े गुनहगार कौन-कौन से रहे, आइए आज हम आपको बताते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 16, 2026 02:06 am IST
1/6

सीएसके की हार के पांच गुनहगार कौन-कौन?

IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ से 7 विकेट से हारने के बाद अब सीएसके के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावनाओं की प्रायिकता कम हो गई है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सीएसके की हार के 5 बड़े गुनहगार कौन-कौन से रहे, आइए आज हम आपको बताते हैं।

2/6

संजू सैमसन सबसे बड़े दोषी

शुक्रवार को खेले गए मैच में सीएसके की हार के सबसे बड़े गुनहगार संजू सैमसन रहे। उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिलाई और 20 गेंदों में 100 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौकों की मदद से सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन प्रदर्शन- 20 गेंदों में 20 रन, 3 चौके, 100 का स्ट्राइक रेट।

3/6

ऋतुराज गायकवाड़ भी

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का यह सीजन बेहद खराब रहा है और उनका यह प्रदर्शन अब भी जारी है। उन्होंने आज के मैच में भी निराश किया और सिर्फ 13 रन ही बना सके। मैच के बडे़ मुजरिम रहे। ऋतुराज गायकवाड़ प्रदर्शन-9 गेंदों में 13 रन, 2 चौके, 144.44 का स्ट्राइक रेट।

4/6

डेवाल्ड ब्रेविस

डेवाल्ड ब्रेविस भी आज के मैच में ऐन मौके पर आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने सिर्फ 25 रनों की पारी खेली। इस हार के बड़े दोषी वे भी रहे। डेवाल्ड ब्रेविस प्रदर्शन- 16 गेंदों में 25 रन, 2 छक्के।

5/6

उर्विल पटेल

उर्विल पटेल ने हाल ही में तूफानी पारी खेली थी, लेकिन आज के मैच में दो विकेट गिरने के बाद भी ज्यादा गंभीरता नहीं दिखा सके और जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। उर्विल पटेल प्रदर्शन- 7 गेंदों में 6 रन।

6/6

प्रशांत वीर और अंशुल कंबोज

सीएसके के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले प्रशांत वीर आज के मैच में आखिर के ओवरों में 10 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना सके और संघर्ष करते नजर आए। सीएसके की इस हार के बड़े दोषी गेंदबाज अंशुल कंबोज भी हैं. जिन्होंने 2.4 ओवर की गेंदबाजी में 63 रन खर्च कर डाले। ये दोनों मिलाकर सीएसके की हार के पांचवे दोषी हैं। प्रशांत वीर, 10 गेंदों में 13 रन, सिर्फ 1 चौका, अंशुल कंबोज- 2.4 ओवर 63 रन कोई विकेट नहीं।

Hindi NewsफोटोखेलCSK के वो 5 खिलाड़ी जो LSG के खिलाफ बने हार के बड़े कारण, संजू-गायकवाड़ तो महादोषी, ब्रेविस भी कम नहीं