1/5भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब 2007 में एमएस धोनी ने जिताया था, ये तो हर किसी को याद है, मगर क्या आप जानते हैं कि भारत के पहले टी20 में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग थे। जी हां, सहवाग ने अपने करियर में एकमात्र टी20 मैच में कप्तानी साउथ अफ्रीका के खिलाफ की थी, उस मैच में टीम इंडिया 6 विकेट से जीतने में कामयाब रही थी।

सुरेश रैना को भारतीय टी20 टीम की बागडोर संभालने का मौका 2010-11 के दौरान 3 बार मिला था और इन तीनों ही मैचों में टीम इंडिया जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। इस तरह सुरेश रैना का भी बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 100 का है।

केएल राहुल को एकमात्र बार भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने का मौका 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ मिला था। भारत वह मैच 101 रनों के बड़े अंतर से जीता था। यह वही मैच है जिसमें विराट कोहली ने 122 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शतक का सूखा खत्म किया था।

जसप्रीत बुमराह को सिर्फ 2 टी20 मैचों में भारतीय टीम को लीड करने का मौका मिला है, यह मौका भी उन्हें तब मिला जब वह 2023 में लंबी इंजरी के बाद आयरलैंड दौरे पर वापसी कर रहे थे। बुमराह की अगुवाई में भारत ने पहले टी20 2 रन (DLS) से तो दूसरा टी20 33 रनों के अंतर से जीता था।

ऋतुराज गायकवाड़ ने एशियन गेम्स 2023 के दौरान टीम इंडिया की कप्तानी की थी, उस टूर्नामेंट में भारत ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। गायकवाड़ सीनियर टीम में अपनी जगह तो पक्की नहीं कर पाए, मगर बतौर कप्तान उनका जीत का रिकॉर्ड शत प्रतिशत रहा है।
