Hindi NewsफोटोखेलODI क्रिकेट में इन 5 बल्लेबाजों ने बिना चौका-छक्का लगाए बनाया है पहाड़ जैसा स्कोर, ये रही पूरी लिस्ट

ODI क्रिकेट में इन 5 बल्लेबाजों ने बिना चौका-छक्का लगाए बनाया है पहाड़ जैसा स्कोर, ये रही पूरी लिस्ट

ODI क्रिकेट में बिना चौका या छक्का लगाए सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय नहीं है। सबसे ज्यादा रन बिना कोई बाउंड्री (चार या छक्का) लगाने वाले बल्लेबाजों में ऐडम पारोर टॉप पर हैं।

Vikash GaurSep 05, 2025 12:28 pm IST
1/6

5 बड़ी पारी बिना बाउंड्री के खेलने वाले 

ODI क्रिकेट में बिना चौका या छक्का लगाए सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों न्यूजीलैंड के बल्लेबाज एडम पारोरे टॉप पर हैं। इनके अलावा कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल है। उनके बारे में जान लीजिए।

2/6

एडम पारोरे का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना चौका-छक्का लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के एडम पारोरे के नाम है, जिन्होंने 1994 में भारत के खिलाफ 138 गेंदों में 96 रन बनाए थे।

3/6

जहीर अब्बास दूसरे नंबर पर

पाकिस्तान के जहीर अब्बास वनडे क्रिकेट में बिना बाउंड्री लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1982 में 113 गेंदों में 84 रन बनाए थे।

4/6

बार्नेट ने किया था कमाल

वनडे क्रिकेट में तीसरी सबसे बड़ी पारी बिना चौका-छक्का लगाए खेलने वाले बल्लेबाजों में इंग्लैंड किम बार्नेट हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1988 में 146 गेंदों में 84 रन बनाए थे।

5/6

हेन्स भी लिस्ट में शामिल

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज डेसमंड हेन्स का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने 1985 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 133 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें एक भी चौका और एक भी छक्का शामिल नहीं था। वे वनडे में इस तरह सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।

6/6

डुमिनी का स्लो धमाका

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जेपी डुमिनी ने 93 गेंदों में 71 रन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना चौका और छक्का लगाए बनाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 में ऐसा किया था और वे इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।