1/5शुभमन गिल के टी20 आंकड़े पिछले कुछ समय से ज्यादा प्रभावित नहीं रहे हैं। मगर टीम मैनेजमेंट उनमें ऑल फॉर्मेट कप्तान की झलक देख रहा है, जिस वजह से उन्हें लगातार टी20 फॉर्मेट में मौके दिए जा रहे हैं। आज हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बतौर ओपनर उनसे ज्यादा काबिलियत रखते हैं।

1 जनवरी 2023 से अगर भारतीय ओपनर्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो शुभमन गिल ने इस दौरान सबसे ज्यादा टी20 मैच खेले हैं। जी हां, मगर उनका प्रदर्शन अन्य ओपनर्स के मुकाबले काफी कम रहा है। गिल ने 1 जनवरी 2023 से 31 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 28.22 की औसत के साथ 762 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा।

जी हां, 1 जनवरी 2023 से अगर ऋतुराज गायकवाड़ के आंकड़ों पर नजर डालें तो उनका औसत अन्य ओपनर्स के मुकाबले काफी बेहतर रहा है, मगर उनकी जगह अब टी20 टीम में नहीं बन पा रही है। गायकवाड़ ने इस दौरान 10 मैच खेले जिसमें 60.83 की औसत के साथ 365 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा।

शुभमन गिल को बतौर ओपनर जगह देने के चक्कर में भारतीय टीम ने संजू सैमसन जैसे इन फॉर्म बल्लेबाज को टीम से बाहर कर दिया है। सैमसन ने 1 जनवरी 2023 से 13 मैचों में 34.75 की औसत और 182.89 के स्ट्राइक रेट के साथ 417 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक जड़े। सैमसन का औसत और स्ट्राइक रेट दोनों शुभमन गिल से काफी बेहतर हैं।

यशस्वी जायसवाल भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय स्क्वॉड का भी हिस्सा नहीं है। मगर 1 जनवरी 2023 से उनके रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो वह बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान खेले 23 मैचों में 36.15 की औसत और 164.31 के उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 723 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल हैं।
