
आईपीएल के धूम-धड़ाके के बीच आज हम आपके लिए उन 10 खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने इस रंगारंग लीग में बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में कई हैरान कर देने वाले नाम है। कई क्रिकेटर तो अभी भी आईपीएल में एक्टिव है। जो खिलाड़ी नंबर-1 पर है वह तो 2008 से इस लीग का हिस्सा है। आईए एक नजर पूरी लिस्ट पर डालते हैं-

2/7नीतिश राणा का आईपीएल डेब्यू 2016 में हुआ था। वह कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। अपने 10 साल के आईपीएल करियर में उन्होंने 121 मैच खेले जिसमें 2873 रन बनाए, मगर कभी शतक नहीं जड़ा। उनका आईपीएल में हाईएस्ट स्कोर 87 का है। वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल 2848 रनों के साथ इस लिस्ट में मौजूद हैं। पार्थिव को भी आईपीएल में 100 से अधिक मैच खेलने का अनुभव है।

3/7रवींद्र जडेजा भी इस लिस्ट के उन गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल है, जो 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं मगर कभी शतक नहीं जड़ा। जडेजा ने आईपीएल में 250 से अधिक मैचों में 3345 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 77 रनों का रहा है।

4/7मुंबई इंडियंस को 5-5 आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले कीरोन पोलार्ड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पोलार्ड ने आईपीएल में 189 मैचों में 3412 रन बनाए, मगर कभी शतक नहीं जड़ा।

5/7पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम इस लिस्ट में हैरान कर देने वाला है। अय्यर अभी तक आईपीएल में 139 मैच खेल चुके हैं, एक बार उन्होंने नाबाद 97 रनों की पारी भी खेली, मगर शतक पूरा नहीं कर पाए। अय्यर के नाम आईपीएल में 3939 रन दर्ज है।

6/7कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर ने अपने आईपील करियर में 4217 रन बनाए, मगर कभी शतक नहीं जड़ा। उनके अलावा फाफ डु प्लेसी 4773, दिनेश कार्तिक 4842 और रॉबिन उथप्पा 4952 रनों के साथ लिस्ट में शामिल हैं।

7/7चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार स्टार प्लेयर एमएस धोनी बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। धोनी 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने इस रंगारंग लीग में 5439 रन बनाए, मगर कभी शतक नहीं जड़ा। उनका आईपीएल में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रनों का रहा है।
