IPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर, क्रिस गेल से लेकर गिल तक ये खिलाड़ी लिस्ट में

आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 49 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल के इतिहास में एलएसजी के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का कारनामा किया। आइए आज हम आपको अन्य 9 फ्रेंचाइजी के किन खिलाड़ियों ने सबसे तेज शतक अपनी टीमों के लिए जड़ा इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Vimlesh Kumar BhurtiyaMay 08, 2026 06:30 pm IST
1/10

मिच मार्श

आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 49 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल के इतिहास में एलएसजी के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का कारनामा किया। आइए आज हम आपको अन्य 9 फ्रेंचाइजी के किन खिलाड़ियों ने सबसे तेज शतक अपनी टीमों के लिए जड़ा इसके बारे में जानकारी देते हैं।

2/10

मुरली विजय

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड मुरलीविजय के नाम है। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 46 गेंदों में शतक जड़ा था।

3/10

केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। उन्होंने 47 गेंदों में इस टीम के लिए शतकीय पारी खेली थी।

4/10

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी खुद कप्तान शुभमन गिल हैं। उन्होंने इस टीम के लिए 49 गेंदों में शतक जड़ा था, जो सबसे तेज है।

5/10

सुनील नरेन/ वेंकटेश अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दो नाम संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। ये नाम है सुनील नरेन और वेंकटेश अय्यर के। इन दोनों बल्लेबाजों ने 49-49 गेंदों में शतक जड़ा था।

6/10

रयान रिकल्टन

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने अपने नाम किया है। इस बैटर ने ब्लू आर्मी के लिए 44 गेंदों में शतकीय पारी खेली।

7/10

डेविड मिलर

आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है। इस बल्लेबाज ने 38 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

8/10

क्रिस गेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 30 गेंदों में ही सेंचुरी ठोक दी थी। यह सिर्फ आरसीबी के लिए ही नहीं, बल्कि आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है।

9/10

वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने किया है। 15 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल सीजन 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी थी।

10/10

हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के नाम है। उन्होंने 37 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।

Hindi NewsफोटोखेलIPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर, क्रिस गेल से लेकर गिल तक ये खिलाड़ी लिस्ट में