₹10 हजार से कम में ये हैं साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन; लिस्ट में Samsung, Realme भी

नया साल आने से पहले नया फोन खरीदना चाहते हैं तो 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले एंट्री-लेवल सेगमेंट में कई मॉडल्स इस साल लॉन्च हुए हैं। आइए आपको टॉप डील्स के बारे में बताते हैं।

Pranesh TiwariDec 22, 2025 08:18 pm IST
1/6

₹10 हजार से कम में बेस्ट फोन

ग्राहकों को 10 हजार रुपये से कम कीमत पर Samsung से लेकर Realme और Lava तक के फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। आइए बताएं कि साल 2025 में कौन सा एंट्री-लेवल स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट रहेगा और किन डिवाइसेज पर सबसे अच्छी डील ऑफर की जा रही है।

2/6

Lava Bold N1 5G

लावा फोन को सितंबर महीने में मार्केट का हिस्सा बनाया गया है और 6.75 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। Unisoc T765 प्रोसेसर वाले प्रोसेसर में Andoroid 15 बेस्ड सॉफ्टवेयर मिलता है और यह 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

3/6

Samsung Galaxy F06 5G

सैमसंग डिवाइस को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

4/6

Realme C71

रियलमी फोन को छूट के बाद 8,699 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है और इस डिवाइस में 6300mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 13MP कैमरा मिलता है।

5/6

Vivo Y19e 5G

वीवो डिवाइस में Unisoc T7225 प्रोसेसर दिया गया है और 64GB स्टोरेज इसका हिस्सा है। फोन में 5500mAh क्षमता वाली बैटरी और 13MP कैमरा दिया गया है। डिवाइस की कीमत 8,999 रुपये है।

6/6

Infinix HOT 60i 5G

अगस्त महीने में लॉन्च हुए Infinix डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। 50MP कैमरा और 18W फास्ट चार्जिंग वाले डिवाइस को 9,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Hindi Newsफोटो₹10 हजार से कम में ये हैं साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन; लिस्ट में Samsung, Realme भी