Hindi NewsफोटोiPhone 15 से iPhone 17 Pro Max तक पर बंपर डिस्काउंट, Republic Day Sale में मचेगी धूम

iPhone 15 से iPhone 17 Pro Max तक पर बंपर डिस्काउंट, Republic Day Sale में मचेगी धूम

Republic Day Sale 2026 iPhone खरीदने वालों के लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। सही बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और सही मॉडल का चुनाव करके आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।

Pranesh TiwariJan 14, 2026 05:23 pm IST
1/7

साल की शुरुआत में सस्ते होंगे iPhone

Republic Day Sale अब कुछ ही दिन दूर है और हर साल की तरह इस बार भी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन डील्स देखने को मिल रही हैं। खासतौर पर iPhone लवर्स के लिए यह सेल काफी खास रहने वाली है। Flipkart और Amazon दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर Republic Day से पहले ही iPhone के कई मॉडल्स पर धांसू ऑफर्स लाइव हो चुके हैं।

2/7

iPhone 17

Flipkart पर iPhone 17 (256GB) का लिस्टेड प्राइस करीब 82,900 रुपये है, लेकिन Republic Day Sale के दौरान बैंक ऑफर और एक्सचेंज के साथ इसका इफेक्टिव प्राइस 74,000 रुपये के आसपास आ सकता है। लेटेस्ट iPhone चाहने वालों के लिए यह सबसे अच्छी डील है।

3/7

iPhone 17 Pro

Amazon पर iPhone 17 Pro अब 1,25,400 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 1,34,900 रुपये था। यानी बिना किसी अतिरिक्त ऑफर के ही सीधा प्राइस कट मिल रहा है, और बैंक डिस्काउंट से कीमत और कम हो सकती है।

4/7

iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Pro Max Amazon पर 1,40,400 रुपये में उपलब्ध है, जो इसके लॉन्च प्राइस 1,49,900 रुपये से काफी कम है। प्रीमियम कैमरा, बड़ी डिस्प्ले और टॉप-एंड परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह सही मौका है।

5/7

iPhone Air

Amazon पर iPhone Air की कीमत घटकर 91,249 रुपये हो गई है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 1,19,900 रुपये था। स्लिम डिजाइन और प्रीमियम लुक पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह Republic Day Sale की सबसे बड़ी डील्स में से एक है।

6/7

iPhone 16

Flipkart पर iPhone 16 फिलहाल 56,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसका नॉर्मल प्राइस 64,900 रुपये है। ज्यादा पुराना iPhone इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए यह एक बैलेंस्ड और वैल्यू-फॉर-मनी अपग्रेड ऑप्शन है।

7/7

iPhone 15

iPhone 15 Amazon पर सिर्फ 50,249 रुपये में उपलब्ध है, जो इसके लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये से करीब 29,000 रुपये सस्ता है। इस कीमत पर यह अभी भी सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला और सबसे अफॉर्डेबल iPhone बन जाता है।