Hindi Newsफोटोगैजेट्सये है 2 मिनट में घर बैठे जनरल Train Ticket बुक करने का सबसे आसान तरीका, लाइन में खड़े होने की टेंशन खत्म

ये है 2 मिनट में घर बैठे जनरल Train Ticket बुक करने का सबसे आसान तरीका, लाइन में खड़े होने की टेंशन खत्म

अब ट्रेन की जनरल (Unreserved) टिकट के लिए स्टेशन की लाइन में लगने की जरूरत नहीं। UTS Mobile App से 2 मिनट में घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं। आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड में जानें कैसे करें टिकट बुकिंग।

Himani GuptaDec 18, 2025 10:05 am IST
1/7

How to Book General Train Ticket Online

भारतीय रेलवे के यात्रियों अब जनरल (Unreserved) ट्रेन टिकट को घर बैठे, कहीं से भी मोबाइल से बुक किया जा सकता है। पहले जनरल टिकट लेने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, जिससे समय भी बर्बाद होता था और भीड़ भी बढ़ती थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने UTS (Unreserved Ticketing System) Mobile App लॉन्च किया, जिसने टिकट बुकिंग को बेहद आसान बना दिया है। अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2/7

UTS App एंड्रॉयड और iOS दोनों फोन पर उपलब्ध

अब आप मोबाइल फोन से ही जनरल टिकट बुक कर सकते है चाहे आप स्टेशन पर हों या स्टेशन से थोड़ी दूरी पर। UTS App की मदद से न सिर्फ समय बचता है, बल्कि डिजिटल पेमेंट के जरिए टिकट लेना भी सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है। UTS ऐप अब एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। आइए आपको डिटेल में बताते हैं UTS ऐप क्या है, इसे कैसे डाउनलोड करें, रजिस्टर कैसे करें, और आखिरकार कई प्रकार के टिकट जनरल, प्लेटफॉर्म और सीज़न टिकट कैसे बुक करें।

3/7

UTS App कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन में Google Play Store या Apple App Store खोलें। स्टेप 2: सर्च बॉक्स में “UTS” टाइप करें। स्टेप 3: UTS — Unreserved Ticketing System ऐप को इंस्टॉल करें। स्टेप 4: इंस्टॉल होने के बाद ऐप ओपन करें और रजिस्ट्रेशन/Sign Up पर टैप करें। स्टेप 5: अपना नाम, मोबाइल नंबर, आईडी और OTP डालें और प्रोफाइल बनाएं।

4/7

UTS App में रजिस्ट्रेशन कैसे करें

ऐप खोलें और “Register” पर टैप करें। अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाय करें। नाम, जन्मतिथि और पहचान दस्तावेज़ भरें। यूज़र ID और पासवर्ड सेट करें अब Login कर सकते हैं और टिकट बुकिंग शुरू करें।

5/7

कैसे बुक करें ऑनलाइन जनरल ट्रेन का टिकट

स्टेप 1: ऐप में Login करें। स्टेप 2: “Book Ticket” पर टैप करें। स्टेप 3: Source Station (जहाँ से यात्रा) और Destination (जहाँ तक) चुनें। स्टेप 4: “Get Fare” पर टैप करें और टिकट फ़ेर देख लें।

6/7

पेमेंट और टिकट दिखने का तरीका

स्टेप 5: R-Wallet/UPI/Debit/ Credit Card से पेमेंट करें। स्टेप 6: टिकट पेपरलेस (डिजिटल) या पेपर (प्रिंट) विकल्प में चुनकर बुक कर लें। स्टेप 7: टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा इसे TTE के सामने शो करें।

7/7

UTS ऐप के फायदे

जनरल/अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना, सीज़न टिकट (महीना/छह महीने/सालाना), पेपर और पेपरलेस दोनों तरीकों से टिकट प्राप्त करना। लंबी लाइनों से छुटकारा, समय और मेहनत की बचत और 24×7 टिकट बुकिंग।