डोरी से बंधे हाथ, चेहरे पर गुस्सा; तस्वीरों में देखिए PM आवास के बाहर राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन

डोरी से बंधे हाथ, चेहरे पर गुस्सा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी। यह अंदाज था मंगलवार को राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरने पर बैठे यह नेता लगातार प्रदर्शनकारियों पर जुल्म का न्याय मांग रहे थे। तस्वीरों में देखिए विरोध-प्रदर्शन का अंदाज...

Deepak MishraJul 21, 2026 06:36 pm IST
1/10

बांध लिए हाथ

प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे राहुल गांधी ने अपने हाथ प्लास्टिक की डोरियों से बांध रखे थे। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से खुद को हथकड़ी पहना रखी थी।

2/10

भाई-बहन साथ

एक दिन पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शकारियों पर हुए लाठीचार्ज और नीट परीक्षा की अनियमितता का विरोध करने राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका समेत अन्य कांग्रेसी नेता जाते हुए।

3/10

जमकर नारेबाजी

पीएम आवास के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस शासित कई राज्यों के नेता भी मौजूद रहे।

4/10

राय-मशविरा

इस दौरान बहन प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी को कुछ सलाह देते हुए भी नजर आईं। वहीं, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल भी प्रदर्शन स्थल पर बैठे दिखे।

5/10

सबसे बात

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। राहुल गांधी ने छात्रों को न्याय दिलाने के इच्छुक लोगों से इस धरने में शामिल होने का आह्वान किया।

6/10

ठोक दी ताल

पीएम आवास के सामने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी एक अलग ही अंदाज में नजर आए। कमर पर हाथ धरे, राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ खुलकर ताल ठोक दी है।

7/10

संवाद की नाकाम कोशिश

धरना शुरू होने के कुछ देर बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से धरना खत्म करने का आग्रह किया। उनके साथ गृह सचिव गोविंद मोहन भी थे।

8/10

निडर अंदाज

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का बिल्कुल निडर अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अपने साथियों के साथ पीएम आवास के सामने खुलकर आवाज उठाई।

9/10

आप भी दो साथ

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने अपने हाथ से सभी को प्लास्टिक नॉट बांटी, जिसे सभी ने हथकड़ी के प्रतीक स्वरूप अपने हाथों में पहन लिया।

10/10

कौन-कौन दिखा साथ

इस धरने में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, पवन खेड़ा और कई अन्य सांसद शामिल हुए। इसके अलावा लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, शशिकांत सेंथिल और कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Hindi Newsफोटोडोरी से बंधे हाथ, चेहरे पर गुस्सा; तस्वीरों में देखिए PM आवास के बाहर राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन