हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले सौरभ तिवारी और सपना कुमारी

हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले सौरभ तिवारी और सपना कुमारी

Vikas SharmaSep 18, 2019 03:40 pm IST
Follow us on Google News
1/7

hindustan purvodaya sammelan 2019

छठे सत्र में हिन्दुस्तान पूर्वोदय के मंच पर क्रिकेटर सौरभ तिवारी और सपना कुमारी ने बातचीत की। सौरभ तिवारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धौनी के खेलने से हम जैसे लोगों को मोटिवेशन मिली है। (Photo-hindustan)

2/7

hindustan purvodaya sammelan 2019

सपना कुमारी ने कहा कि मैं ओलपिंक के लिए तैयारी कर रही थी लेकिन चोट लग गई। मैं कोशिश करूंगी कि ओलपिंक के लिए क्वालिफाई करूं। (Photo-hindustan)

3/7

hindustan purvodaya sammelan 2019

एथलीट सपना कुमारी ने कहा, मैं अपनी बहन स्नेहा को देखकर दौड़ना सीखी हूं। उन्होंने कहा कि 2013 में मेरा चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में हो गया। (Photo-hindustan)

4/7

hindustan purvodaya sammelan 2019

क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने कहा कि मेरा सपना था कि टीम इंडिया में खेलूं। अभी भी मेरा ड्रीम है कि मैं टीम इंडिया के लिए कमबैक करूं। हर मैच में सोचता हूं कि यह मेरा अंतिम मैच है। धौनी ने हमेशा मुझे मोटिवेट किया है। (Photo-hindustan)

5/7

hindustan purvodaya sammelan 2019

सौरभ तिवारी ने कहा कि झारखंड से बहुत टैलेंटेड क्रिकेटर निकले हैं। सरकार लगातार सपोर्ट कर रही है। इससे अब टैलेंट छिपेगा नहीं। हिन्दुस्तान पूर्वोदय के मंच पर क्रिकेटर सौरभ तिवारी और एथलीट सपना ने पुशअप किए। (Photo-hindustan)

6/7

hindustan purvodaya sammelan 2019

धौनी के रिटायरमेंट से जुड़े एक सवाल पर क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने कहा कि धौनी पूरी तरह से फिट हैं। रिटायरमेंट को लेकर उन्हें खुद ही फैसला करना चाहिए। (Photo-hindustan)

7/7

hindustan purvodaya sammelan 2019

एथलीट सपना कुमारी ने कहा कि जब विदेश दौरे पर जाते हैं तो कई खिलाड़ियों को अंग्रेजी भाषा नहीं आती है तो ऐसे मौके पर हम लोग टूटी फूटी अंग्रेजी में बात करते हैं। (Photo-hindustan)

Hindi Newsफोटोपूर्वोदयहिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले सौरभ तिवारी और सपना कुमारी