हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले सुशील कुमार मोदी

हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले सुशील कुमार मोदी

Vikas SharmaSep 18, 2019 01:04 pm IST
Follow us on Google News
1/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि झारखंड को लेकर फीडबैक जबरदस्त है। चूंकि यह बिहार का हिस्सा रहा है, इसलिए हमें इसकी जानकारी मिलती रहती है। हमारा 65 का लक्ष्य है, उसे पूरा करेंगे और फिर जीत हासिल करेंगे। (Photo-hindustan)

2/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

सुशील कुमार ने कहा कि जेडीयू का गठबंधन बिहार में गठबंधन है। यहां जरूरी नहीं कि हर राज्य में जदयू के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ी जाए। मुझे नहीं पता कि यहां की क्या स्थिती है। यहां की बीजेपी ने क्या निर्णय लिया है, यह मुझे नहीं पता। कहां से कौन लड़ रहा है, इससे बिहार में एऩडीए पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। (Photo-hindustan)

3/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

शराबबंदी पर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हर राज्य की अलग परिस्थिति है। हर राज्य को अपना निर्णय करना है कि उनके लिए क्या उचित है या राज्य का हित है। झारखंड में शराबबंदी पर रघुवर सरकार फैसला लेगी। (Photo-hindustan)

4/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

सुशील मोदी ने कहा कि मैं मानता हूं कि अवैध शराब का व्यापार चल रहा है, गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। मगर यह हकीकत है कि नीतीश कुमार ने साहस वाला निर्णय लिया। बिहार में सिर्फ संपन्न लोगों को शराबबंदी से दिक्कत हो रही है। (Photo-hindustan)

5/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के 'बापू' वाले विवादित ट्वीट पर टिप्पणी करने से सुशील मोदी ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नॉन इश्यू को मु्ददा बनाने की जरूरत नहीं। मुझे पता नहीं कि उन्हें इसकी बात की जानकारी हो या नहीं। (Photo-hindustan)

6/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

सुशील मोदी ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में ऑटो सेक्टर में किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहनों की बिक्री में कमी आई है तो इसका कारण जीएसटी नहीं है। (Photo-hindustan)

7/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

गाड़ियों की रिटेल सेल में सिर्फ 4 फीसदी की गिरावट हुई है। सिर्फ थोक बिक्री के आंकड़ों पर हो हल्ला हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मंदी नहीं है, बल्कि कुछ सेक्टर में सुस्ती है। (Photo-hindustan)

8/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

नीतीश कुमार ने जिस वक्त शराबबंदी लागू की, वह पांच साल बाद लागू नहीं कर सकते थे। बिहार में शराबबंदी से काफी फायदा हुआ है। बिहार में किसी चौराहे पर यह नहीं दिखेगा कि कोई लड़कियों पर फब्तियां कस रहा हो। बिहार के लोगों ने शराबबंदी को स्वीकार किया है। इससे क्राइम रेट में गिरावट हुई है। (Photo-hindustan)

Hindi Newsफोटोपूर्वोदयहिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले सुशील कुमार मोदी