हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले हेमंत सोरेन

हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले हेमंत सोरेन

Vikas SharmaSep 18, 2019 12:12 pm IST
Follow us on Google News
1/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन और डॉ. रामेश्वर उरांव दूसरे सत्र के मेहमान बने। (Photo-hindustan)

2/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने दूसरे सत्र में कहा कि मैं अभी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में सदन में हूं। मैं जिस कम उम्र में अपनी राजनीतिक यात्रा को तय किया है, मुझे लगता है कि इतनी लंबी यात्रा बहुत कम लोग ही तय करते हैं। विधायक से लेकर सदन के नेता तक सभी पदों को मैंने संभाला। (Photo-hindustan)

3/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि हम पर ये न थोपा जाए कि हम सिर्फ आदिवासियों की राजनीति करते हैं। हां यहां आदिवासियों की संख्या अधिक है। उसके बाद दलितों और अल्पसंख्यकों की बारी आती है। (Photo-hindustan)

4/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि इससे पहले जो भी अध्यक्ष रहे वह गुटबाजी में फंसे रहे। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य हूं। अभी एक ही गुट है उसका नेतृत्व सोनिया गांधी कर रही हैं। मैं सबसे अपील करता हूं कि सब एक होकर काम करें। (Photo-hindustan)

5/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

तबरेज मामले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि जो लोग यह घटना घटित कर रहे हैं, ये लोग उन्हें ही सम्मानति कर रहे हैं। (Photo-hindustan)

6/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

हेमंत सोरेन ने कहा झारखंड की जनता अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी को ही क्यों चुने। (Photo-hindustan)

7/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरे ऊपर कई आरोप लगे हैं। मगर हमने इन आरोपों को निराधार किया है। हमने गठबंधन की सरकार भी चलाकर दिखाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जाति की राजनीति करती है। (Photo-hindustan)

8/8

hindustan purvodaya sammelan 2019

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर सबसे खराब है। देश में सबसे ज्यादा मॉब लिंचिंग झारखंड में हुई है। मैं रघुवर दास जी से सवाल करता हूं कि जिस राज्य में सबसे ज्यादा मॉब लिंचिंग की घटना हुई हो, क्या वह सफल मुख्यमंत्री होंगे? (Photo-hindustan)

Hindi Newsफोटोपूर्वोदयहिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले हेमंत सोरेन