हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले रविशंकर प्रसाद

हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले रविशंकर प्रसाद

Vikas SharmaSep 18, 2019 11:26 am IST
Follow us on Google News
1/10

hindustan purvodaya sammelan 2019

हिन्दुस्तान पूर्वोदय के उद्घाटन सत्र के लिए मंच पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहुंचे। हिन्दुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर ने कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का स्वागत किया। (Photo-hindustan)

2/10

hindustan purvodaya sammelan 2019

एबीपी न्यूज के पत्रकार दिबांग ने रविशंकर प्रसाद के साथ बातचीत की। रविशंकर प्रसाद ने सबसे पहले हिन्दुस्तान का अभिनंदन किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली से हिन्दुस्तान को नहीं समझा जा सकता। इसलिए इस आयोजन के लिए हिन्दुस्तान का अभिनंदन। (Photo-hindustan)

3/10

hindustan purvodaya sammelan 2019

तीन तलाक पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दशकों से इससे महिलाएं पीड़ित हो रही थीं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रोटी जल गई तीन तलाक, पत्नी देर से उठी तो तीन तलाक। इन बातों ने मुझे बहुत प्रभावित किया। मैंने हमेशा कहा है कि यह सवाल न आस्था का है , न पूजा का न धर्म का। यह सवाल नारी न्याय और गरिमा का है। (Photo-hindustan)

4/10

hindustan purvodaya sammelan 2019

आर्टिकल 370 पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार किया गया। कश्मीर में 370 के कारण बाल विवाह निरोधक कानून नहीं लगता था, सिर पर मैला ढोने का प्रतिबंध है पूरे देश में मगर वहां नहीं लगता। भ्रष्टाचार निरोधक कानून भी वहां नहीं लगता था। (Photo-hindustan)

5/10

hindustan purvodaya sammelan 2019

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आर्टिकल 370 पर जब पूरा देश मोदी जी के साथ है तो फिर विपक्षी पार्टियां अलग क्यों चलती हैं। (Photo-hindustan)

6/10

hindustan purvodaya sammelan 2019

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आर्टिकल 370 की वजह से देश का कानून कश्मीर पर लागू नहीं होता था। मगर अब आम लोग आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 पर पूरा देश मोदी सरकार के साथ है, मगर विरोधी दल अब भी विरोध कर रहे हैं, समझ नहीं आता। (Photo-hindustan)

7/10

hindustan purvodaya sammelan 2019

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रेप के कानून को हमने कड़ा किया। रेप मामलों को निपटाने के लिए हम देश में 1023 स्पेशल कोर्ट बना रहे हैं, जिसमें करीब झारखंड में 10 कोर्ट होंगे। हम 10 साल पुराने केस को प्रायोरिटी में ले रहे हैं, ताकि उसका निपटान जल्दी हो सके। (Photo-hindustan)

8/10

hindustan purvodaya sammelan 2019

जजों के रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम जब हाईकोर्ट का बढ़ा देंगे तो सुप्रीम कोर्ट भी मांग करेगा। इस तरह से हम नहीं चाहते कि देश में नया बवाल पैदा हो। (Photo-hindustan)

9/10

hindustan purvodaya sammelan 2019

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं थोड़ा काम करने वाला मंत्री हूं। इस देश में 121 करोड़ मोबाइल फोन हैं। 123 करोड़ आधार कार्ड है। पहले 14 में से 2 फैक्ट्री थी, मगर आज 268 फैक्ट्री आ गई है। भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला केंद्र बन गया है। आज कल मैं मेडिकल इलेक्ट्रोनिक्स पर ज्यादा चर्चा कर रहा हूं। (Photo-hindustan)

10/10

hindustan purvodaya sammelan 2019

हिन्दुस्तान पूर्वोदय के उद्घाटन सत्र के लिए मंच पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहुंचे। हिन्दुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर ने कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का स्वागत किया। (Photo-hindustan)

Hindi Newsफोटोपूर्वोदयहिन्दुस्तान पूर्वोदय 2019: मंच पर बोले रविशंकर प्रसाद