
आज प्राइम वीडियो पर ट्रेंड करने वाली फिल्मों की कहानी अपना असर दिखा रही है। आज रविवार की छुट्टी इन फिल्मों को देखने में बीत रही है। जानिए आज की इन टॉप 10 फिल्मों के बारे में।

2/11अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार एक रिटायर्ड फौजी की कहानी है जो बबली दीदी यानी मोना सिंह की गैंग से पंगा लेता है। अनिल कपूर के किरदार की बहादुरी की कहानी पसंद आ रही है। आम लोगों से जुड़ने वाली ये फिल्म आज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

3/11वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की फिल्म राहू केतु एक कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म की कहानी दो किरदारों पर बेस्ड है। कॉमेडी और मजेदार सीन वाली ये फिल्म दिल खुश कर देने वाली है। ये फिल्म आज नंबर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

4/11प्राइम पर फिल्म आई है कपल फ्रेंडली जो पसंद की जा रही है। तेलुगू रोमांटिक फिल्म की कहानी शिवा नाम के एक इंटीरियर डिज़ाइनर पर बेस्ड है जो एक बाइक और टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम करता है। उसकी मुलाकात मित्रा से होती है और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में आ जाते हैं। ये फिल्म आज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

5/11प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन लगातार इंग्लिश प्रोजेक्ट में नजर आ रही हैं। हाल में द ब्लफ आई है जो ऑडियंस को पसंद आ रही है। ये फिल्म आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

6/11श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र स्टारर इस फिल्म को ऑनलाइन अच्छा रिएक्शन मिला है। ये फिल्म आज नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

7/11लॉकडाउन नाम की एक तमिल फिल्म आई है। इस फिल्म में एमरजेंसी की स्थिति में लीड एक्ट्रेस के स्ट्रगल को दिखाया गया है। ये फिल्म आज नंबर 6 पर बनी हुई है।

8/11गांधी टॉक्स तमिल फिल्म गांधी टॉक्स अपने अनोखे कांसेप्ट की वजह से पसंद की जा रही है। इस फिल्म में कोई भी डायलॉग नहीं है। बिना एक्टर की आवाज वाली फिल्म में विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जादव जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। ये फिल्म आज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

9/11अनुपम खेर के डायरेक्शन में बनी फिल्म तन्वी द ग्रेट ऑटिस्टिक से पीड़ित लड़की की कहानी है। डायरेक्टर ने एक्टिंग भी की है। ये फिल्म आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

10/11कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अनन्या पांडे फिल्म की लीड हीरोइन है और ये फिल्म प्राइम पर आज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

11/11हनी नाम की एक तेलुगू हॉरर फिल्म हनी पसंद की जा रही है। अनोखी कहानी, काला जादू और एक नन्हीं बच्ची की ये कहानी हिट मानी जा रही है। ये फिल्म आज नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।
