
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हाल ही में मुंबई की सड़कों पर नई फेरारी 12सिलेंड्री (Ferrari 12Cilindri) चलाते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2/8भारत में इस कार की शुरुआती कीमत करीब ₹8.5 करोड़ है, लेकिन जिस कार में पंड्या नजर आए उसकी कीमत लगभग ₹12 करोड़ बताई जा रही है।

3/8Ferrari 12Cilindri में 6.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन मिलता है, जो करीब 819 bhp पावर और 678 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

4/8यह सुपरकार महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 340 km/h से ज्यादा है।

5/8शानदार परफॉर्मेंस के कारण यह फेरारी (Ferrari) कार की सबसे तेज फ्रंट-इंजन ग्रैंड टूरर कारों में गिनी जाती है।

6/8इसका डिजाइन मशहूर Ferrari 365 GTB/4 Daytona से प्रेरित है, जिसमें लंबा बोनट, स्लिम LED लाइट्स और अट्रैक्टिव रियर डिजाइन दिया गया है।

7/8कार के अंदर 15.6-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-इंच टचस्क्रीन और 8.8-इंच पैसेंजर स्क्रीन मिलती है, जो इसे बेहद हाई-टेक बनाती है।

8/8फेरारी की इस नई फ्लैगशिप कार में 6.5-लीटर V12 इंजन मिलता है, जो करीब 819 bhp पावर जनरेट करता है। यह सुपरकार 2.9 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 340 km/h से ज्यादा है। शानदार डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर और दमदार परफॉर्मेंस के कारण यह फेरारी (Ferrari) की सबसे खास ग्रैंड टूरर कारों में से एक मानी जा रही है।
