महिंद्रा थार रॉक्स ने इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) 2025 का अवॉर्ड जीत लिया है। इस नोमिनेशन में मारुति डिजायर, मारुति स्विफ्ट, महिंद्रा थार रॉक्स, MG विंडसर EV, सिट्रोएन बेसाल्ट, टाटा कर्व और कर्व EV, टाटा पंच EV और BYD eMAX 7 शामिल थीं, लेकिन इनमें महिंद्रा थार रॉक्स ने बाजी मारी।
मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास 2025 में प्रीमियम कार ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। इस नई जेनरेशन ई-क्लास ने 140 अंकों के साथ BMW 5 सीरीज (107 अंक) और किआ कार्निवाल (65 अंक) को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता है।
देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार MG विंडसर EV इंडियन ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 की विजेता बन गई है। इस कार ने इस कैटेगरी में BMW, BYD जैसी कंपनी के मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया। इस कैटेगरी में दूसरे स्थान पर BMW i5 और तीसरे स्थान पर BYD सील रही।
अप्रिलिया RS 457 ने देश का सबसे बड़ा बाइक अवॉर्ड जीत लिया है। इस बाइक ने ‘इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर 2025’ (IMOTY) अवार्ड जीत लिया है। इस बाइक ने हीरो, रॉयल एनफील्ड और बजाज को भी पीछे छोड़ दिया है।