Hindi News फोटो अन्य खेलFOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप

FOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप

कप्तान सुनील छेत्री के 2 गोल की बदौलत भारत ने मुंबई फुटबॉल एरिना में फाइनल में केन्या को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत...

Vikas
FOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप1/8

Sunil Chhetri scores brace as India beat Kenya 2-0 to win the Intercontinental Cup

कप्तान सुनील छेत्री के 2 गोल की बदौलत भारत ने मुंबई फुटबॉल एरिना में फाइनल में केन्या को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। छेत्री इसके साथ ही सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों की सूची में अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम पर अब 64 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं।

FOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप2/8

Sunil Chhetri scores brace as India beat Kenya 2-0 to win the Intercontinental Cup

छेत्री ने आठवें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई और फिर 29वें मिनट में एक और गोल दागकर मेस्सी की बराबरी कर ली। अपने 102वें अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे 33 साल के छेत्री से अधिक गोल सक्रिय खिलाड़ियों में सिर्फ पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किए हैं। उनके नाम पर 150 मैचों में 81 गोल दर्ज हैं।

FOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप3/8

Sunil Chhetri scores brace as India beat Kenya 2-0 to win the Intercontinental Cup

छेत्री और मेस्सी हालांकि सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर हैं।

संबंधित फोटो गैलरी

FOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप4/8

Sunil Chhetri scores brace as India beat Kenya 2-0 to win the Intercontinental Cup

भारत ने यूएई में 2019 में होने वाले एशियाई कप की तैयारी के मकसद से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था और इस प्रतियोगिता में उसकी खिताब जीत दर्शाती है कि छेत्री और उनकी टीम की तैयारी सही राह पर हैं।

FOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप5/8

Sunil Chhetri scores brace as India beat Kenya 2-0 to win the Intercontinental Cup

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 1-2 की शिकस्त के बाद भारतीय टीम आज बेहतर लय में दिखी। भारत को पहला बड़ा मौका सातवें मिनट में मिला जब केन्या के बर्नार्ड ओगिंगा के फाउल के कारण मेजबान टीम को फ्री किक मिली।

FOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप6/8

Sunil Chhetri scores brace as India beat Kenya 2-0 to win the Intercontinental Cup

अनिरुद्ध थापा की फ्री किक सीधे कप्तान सुनील छेत्री के पास पहुंची जिन्होंने इसे गोल में पहुंचाकर भारत को आठवें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया। भारत ने 2 मिनट बाद एक और अच्छा मूव बनाया लेकिन इस बार छेत्री को अन्य खिलाड़ियों से सहयोग नहीं मिला। ओगिंगा और ओवेला ओचींग ने केन्या के लिए अच्छा मौका बनाया लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उनके हमले को नाकाम कर दिया।

FOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप7/8

Sunil Chhetri scores brace as India beat Kenya 2-0 to win the Intercontinental Cup

छेत्री ने 29वें मिनट में एक और गोल दागकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। भारतीय कप्तान ने अनस एडाथोडिका के लंबे पास को अपने कब्जे में लिया और फिर केन्या के अतुडो और किबवागे को पछाड़ते हुए आगे बढ़े। छेत्री ने इसके बाद अपने दमदार शॉट से गोलकीपर पैट्रिक मतासी को छकाते हुए गोल दागा। छेत्री का मौजूद टूर्नामेंट के 4 मैचों में यह आठवां गोल था।

FOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप8/8

Sunil Chhetri scores brace as India beat Kenya 2-0 to win the Intercontinental Cup

ओगिंगा को फाउल करने पर 35वें जबकि कप्तान मुसा मोहम्मद को 43वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। भारतीय टीम मध्यांतर तक 2-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाए लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफल नहीं मिली।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

5

Acapulco Tennis: कियोन सून वू को हरा सेमीफाइनल में राफेल नडाल

5

एशियाई चैंपियनशिप: सुनील कुमार ने जीता स्वर्ण, 27 साल बाद रचा इतिहास

7

LFW: सानिया मिर्जा ने एथनिक आउटफिट में रैम्प पर दिखाया अपना जादू

5

Aus Open 2020: फेडरर को हरा फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

6

ऑस्ट्रेलियन ओपन: वर्ल्ड नंबर-1 बार्टी को हराकर केनिन फाइनल में

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

FOOTBALL: केन्या को हरा भारत ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप

अगली गैलरीज